कैमूर में चैनपुर थाना क्षेत्र के लोहरा गांव में बुधवार को एक 5 साल की बच्ची की बिजली के करंट से मौत हो गई। बच्ची अयोध्या कुमारी अपने घर की छत पर खेल रही थी, तभी छत से गुजर रहे कटे हुए बिजली के तार के संपर्क में आ गई। करंट लगने से अयोध्या कुमारी गंभीर रूप से झुलस गई और बेहोश हो गई। परिजन उसे तुरंत भभुआ के सदर अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर विनय तिवारी ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पूरे परिवार में शोक का माहौल है। ऐसे हादसों को रोकने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की ग्रामीणों के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्रों में अक्सर बिजली के कटे या खुले तार लटके रहते हैं, जो हादसों का कारण बनते हैं। इस घटना ने एक बार फिर बिजली के तारों की असुरक्षित स्थिति को उजागर किया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बिजली विभाग को ऐसे हादसों को रोकने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की है। बिजली के तारों की नियमित जांच और मरम्मत को आवश्यक बताया जा रहा है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को टाला जा सके। कैमूर में चैनपुर थाना क्षेत्र के लोहरा गांव में बुधवार को एक 5 साल की बच्ची की बिजली के करंट से मौत हो गई। बच्ची अयोध्या कुमारी अपने घर की छत पर खेल रही थी, तभी छत से गुजर रहे कटे हुए बिजली के तार के संपर्क में आ गई। करंट लगने से अयोध्या कुमारी गंभीर रूप से झुलस गई और बेहोश हो गई। परिजन उसे तुरंत भभुआ के सदर अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर विनय तिवारी ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पूरे परिवार में शोक का माहौल है। ऐसे हादसों को रोकने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की ग्रामीणों के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्रों में अक्सर बिजली के कटे या खुले तार लटके रहते हैं, जो हादसों का कारण बनते हैं। इस घटना ने एक बार फिर बिजली के तारों की असुरक्षित स्थिति को उजागर किया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बिजली विभाग को ऐसे हादसों को रोकने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की है। बिजली के तारों की नियमित जांच और मरम्मत को आवश्यक बताया जा रहा है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को टाला जा सके।


