युवती लापता, नहर किनारे मिली चप्पलें:4 घंटे रेस्क्यू के बाद भी नहीं मिली, मुरैना में बस मिली; पुलिस ने परिजन को सौंपा

युवती लापता, नहर किनारे मिली चप्पलें:4 घंटे रेस्क्यू के बाद भी नहीं मिली, मुरैना में बस मिली; पुलिस ने परिजन को सौंपा

जिले के ढोढर क्षेत्र में बुधवार को एक युवती के गायब होने की खबर ने करीब चार घंटे तक पुलिस और ग्रामीणों को परेशानी में डाले रखा। बलावनी गांव की 20 वर्षीय पिस्ता बंजारा के अचानक लापता होने की सूचना सुबह 8 बजे पुलिस को मिली, जिसके बाद हड़कंप मच गया। तलाश के दौरान जब चंबल नहर के पास युवती की चप्पलें मिलीं, तो पुलिस और परिजनों को अनहोनी की आशंका सताने लगी। ऐसा लगा कि युवती या तो नहर में गिर गई है या उसने छलांग लगा दी है। इस अंदेशा के चलते तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया और गोताखोरों को नहर में उतारा गया। पानी का बहाव रोकने के लिए नहर का गेट भी बंद करा दिया गया। तीन घंटे तक चला रेस्क्यू, फिर बदली तलाश की दिशा नहर के किनारे ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा थी और करीब तीन घंटे तक गोताखोरों ने पानी में खाक छानी। जब दोपहर 12 बजे तक नहर में कुछ सुराग नहीं मिला, तो पुलिस ने अपनी रणनीति बदली। टीआई राकेश शर्मा के निर्देश पर पुलिस की एक टीम ने आसपास के बस स्टैंड और रास्तों पर खोजबीन शुरू की। बस में सुरक्षित मिली युवती दोपहर करीब 1 बजे पुलिस को सटीक जानकारी मिली कि मुरैना जिले के टैंटरा के पास एक यात्री बस में लापता युवती सवार है। पुलिस ने तुरंत बस रुकवाकर जांच की तो वह युवती पिस्ता बंजारा ही निकली। उसे सुरक्षित पाकर पुलिस और घर वालों ने राहत की सांस ली। मामले की जांच जारी युवती को बरामद करने के बाद पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि उसने अचानक घर क्यों छोड़ा और गुमराह करने के लिए अपनी चप्पलें नहर किनारे क्यों छोड़ दी थीं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *