सोमवार से लापता लड़की का पेड़ से लटका मिला शव:रायबरेली में घास काटने निकली फिर नहीं लौटी घर, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

सोमवार से लापता लड़की का पेड़ से लटका मिला शव:रायबरेली में घास काटने निकली फिर नहीं लौटी घर, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

रायबरेली के नरहरपुर गांव में मंगलवार सुबह लापता लड़की शव पेड़ से लटका मिला है। 16 वर्षीय मृतक किशोरी शांति सोमवार से लापता थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घास काटने निकली थी फिर हुआ लापता परिजनों के अनुसार, शांति सोमवार शाम करीब 4 बजे घास काटने के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के बाहर पेड़ से लटका शव देखा और तुरंत परिजनों व पुलिस को सूचना दी। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव सूचना मिलते ही डलमऊ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी राघवन सिंह ने बताया कि पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर ली गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शांति तीन बहनों में सबसे छोटी थी। बड़ी बहन केशकली की शादी हो चुकी है, जबकि दूसरी बहन सुमन की शादी तय थी। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *