अजमेर की आनासागर झील में युवती ने लगाई छलांग:चौपाटी पर मौजूद पर्यटकों ने बचाया, पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया

अजमेर की आनासागर झील में युवती ने लगाई छलांग:चौपाटी पर मौजूद पर्यटकों ने बचाया, पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया

अजमेर की आनासागर झील में शनिवार को एक युवती कूद गई। युवती के झील में छलांग लगते ही चौपाटी पर मौजूद पर्यटक इकट्ठा हो गए। एक टूरिस्ट ने झील में कूद कर तुरंत युवती को झील से बाहर निकाला और मामले की सूचना मिलते ही क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवती को एंबुलेंस के जरिए जेएलएन अस्पताल भिजवाया है। क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हेड कांस्टेबल रामनरेश ने बताया कि थाने पर सूचना मिलेगी एक युवती वैशाली नगर स्थित आनासागर झील में गिर गई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे और युवती को झील से बाहर निकाल दिया गया था। महिला अपने आप को अजय नगर की रहने वाली बता रही है। युवती मन बुद्धि लग रही है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। मानसिक रूप से ठीक नहीं लग रही है। परिवार से संपर्क कर जांच की जा रही है। युवती ने खुद छलांग लगाई चौपाटी पर मौजूद टूरिस्ट जाकिर हुसैन ने बताया कि वह चौपाटी पर घूमने के लिए आए थे। तभी युवती ने झील में खुद ही छलांग लगा दी थी। तभी एक व्यक्ति ने भी छलांग लगाकर उसे झील से अन्य लोगों की मदद से निकाल लिया था। लड़की परेशान लग रही थी। इसके बाद जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *