मढ़ौरा में ट्रेन की चपेट में आने से लड़की घायल:लोगों को ट्रैक पर बेहोश हालत में मिली, छपरा सदर अस्पताल रेफर

मढ़ौरा में ट्रेन की चपेट में आने से लड़की घायल:लोगों को ट्रैक पर बेहोश हालत में मिली, छपरा सदर अस्पताल रेफर

सारण जिले के मढ़ौरा में बुधवार देर शाम एक किशोरी ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अचेत अवस्था में मढ़ौरा रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। यह घटना मढ़ौरा के दक्षिणी रेलवे ढाला के पास हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि शाम लगभग सात बजे पाटलिपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन गुजरने के बाद रेलवे ट्रैक किनारे एक किशोरी अचेत पड़ी मिली। सूचना मिलने पर कुछ स्थानीय लोगों ने उसे उठाकर अस्पताल पहुंचाया। मढ़ौरा रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. वीरेश कुमार ने बताया कि किशोरी अचेत अवस्था में थी और उसके कान से खून बह रहा था। प्रारंभिक जांच में ब्रेन में चोट लगने की आशंका जताई गई। तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद उसे सरकारी एम्बुलेंस से छपरा सदर अस्पताल भेजा गया है, ताकि सीटी स्कैन कर चोट की गंभीरता का पता चल सके। किशोरी की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। उसकी उम्र लगभग 14-15 साल बताई जा रही है। अचेत अवस्था में होने के कारण घटना के कारणों का भी पता नहीं चल सका है। सारण जिले के मढ़ौरा में बुधवार देर शाम एक किशोरी ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अचेत अवस्था में मढ़ौरा रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। यह घटना मढ़ौरा के दक्षिणी रेलवे ढाला के पास हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि शाम लगभग सात बजे पाटलिपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन गुजरने के बाद रेलवे ट्रैक किनारे एक किशोरी अचेत पड़ी मिली। सूचना मिलने पर कुछ स्थानीय लोगों ने उसे उठाकर अस्पताल पहुंचाया। मढ़ौरा रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. वीरेश कुमार ने बताया कि किशोरी अचेत अवस्था में थी और उसके कान से खून बह रहा था। प्रारंभिक जांच में ब्रेन में चोट लगने की आशंका जताई गई। तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद उसे सरकारी एम्बुलेंस से छपरा सदर अस्पताल भेजा गया है, ताकि सीटी स्कैन कर चोट की गंभीरता का पता चल सके। किशोरी की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। उसकी उम्र लगभग 14-15 साल बताई जा रही है। अचेत अवस्था में होने के कारण घटना के कारणों का भी पता नहीं चल सका है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *