रायपुर में एक युवती होटल के कमरे से कूद गई और जीआरपी एसपी ऑफिस के दफ्तर में जा गिरी। इस घटना में युवती की मौत हो गई है। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है। घटना गंज थाना क्षेत्र की है, जहां युवती होटल से कूदकर जीआरपी एसपी ऑफिस कैंपस में जा गिरी। बताया जा रहा है कि युवती पिछले कुछ दिनों से ‘सिद्धि विनायक’ नाम के होटल में रह रही थी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि युवती मानसिक रूप से परेशान थी। पूरे मामले की जांच की जा रही है।


