मधेपुरा के उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा करौती वार्ड दो में गुरुवार की रात एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान अंबुज यादव की बेटी अलका कुमारी (18) के रूप में हुई है। रात को अचानक बिगड़ी तबीयत,इलाज के दौरान दम तोड़ा परिजनों के अनुसार गुरुवार की रात अचानक अलका कुमारी की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे आनन-फानन में इलाज के लिए नजदीकी हरैली अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया, लेकिन इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। अस्पताल से शव घर लाने के बाद शुक्रवार को परिजन दाह-संस्कार की तैयारी में जुट गए थे। इसी बीच किसी माध्यम से पुलिस को घटना की सूचना मिल गई। सूचना मिलते ही उदाकिशुनगंज थाना की पुलिस टीम गांव पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई के कारण अंतिम संस्कार की प्रक्रिया रोकनी पड़ी। एसडीपीओ बोले-सूचना पर पुलिस टीम गांव पहुंची परिजनों ने बताया कि अलका चार बहनों में सबसे छोटी थी। उसका एक भाई है, जो इस वर्ष मैट्रिक की परीक्षा देने की तैयारी कर रहा है। इस संबंध में उदाकिशुनगंज एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि पुलिस को युवती की संदिग्ध मौत की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम गांव पहुंची। उन्होंने बताया कि मौके पर परिजन शव का अंतिम संस्कार करने का प्रयास कर रहे थे, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है। एसडीपीओ ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। मधेपुरा के उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा करौती वार्ड दो में गुरुवार की रात एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान अंबुज यादव की बेटी अलका कुमारी (18) के रूप में हुई है। रात को अचानक बिगड़ी तबीयत,इलाज के दौरान दम तोड़ा परिजनों के अनुसार गुरुवार की रात अचानक अलका कुमारी की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे आनन-फानन में इलाज के लिए नजदीकी हरैली अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया, लेकिन इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। अस्पताल से शव घर लाने के बाद शुक्रवार को परिजन दाह-संस्कार की तैयारी में जुट गए थे। इसी बीच किसी माध्यम से पुलिस को घटना की सूचना मिल गई। सूचना मिलते ही उदाकिशुनगंज थाना की पुलिस टीम गांव पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई के कारण अंतिम संस्कार की प्रक्रिया रोकनी पड़ी। एसडीपीओ बोले-सूचना पर पुलिस टीम गांव पहुंची परिजनों ने बताया कि अलका चार बहनों में सबसे छोटी थी। उसका एक भाई है, जो इस वर्ष मैट्रिक की परीक्षा देने की तैयारी कर रहा है। इस संबंध में उदाकिशुनगंज एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि पुलिस को युवती की संदिग्ध मौत की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम गांव पहुंची। उन्होंने बताया कि मौके पर परिजन शव का अंतिम संस्कार करने का प्रयास कर रहे थे, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है। एसडीपीओ ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।


