बेगूसराय में आज से सांसद खेल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हो गया। जिला मुख्यालय के गांधी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एवं डीएम श्रीकांत शास्त्री समेत अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों संयुक्त रूप से रंग-बिरंगा गुब्बारा उड़ाकर इसका आगाज किया। इस दौरान दिल्ली में आयोजित समारोह का लाइव टेलीकास्ट किया गया। जिसे संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया तथा सांसद खेल प्रतियोगिता के मूल उद्देश्य पर चर्चा करते हुए सभी बच्चों और युवाओं से किसी न किसी खेल से जुड़ने का आह्वान किया। अलग-अलग स्पोर्ट्स में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्लेयर्स को किया सम्मानित जिले के कई अन्य खिलाड़ियों ने जो राज्य और देश स्तर पर बेहतर प्रदर्शन किया और मेडल जीता, उन सभी को जिला प्रशासन की ओर से पुरस्कृत किया गया है। इसके साथ ही हैंडबॉल खेल प्रतियोगिता में हैंडबॉल फेंक कर इसका शुभारंभ गिरिराज सिंह ने किया। इस अवसर पर गिरिराज सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसद खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया यह गांव से लेकर शहर तक बच्चों में केवल स्वास्थ्य और खेल के दृष्टिकोण से ही नहीं, बल्कि भारत के चौमुखी विकास में आगे बढ़ाने के लिए किया गया है। भारत 11 साल पहले तक मेडल के लिए तरसता रहता था। वही आज सैकड़ों मेडल आ रहा है। केंद्रीय मंत्री बोले- नीतीश के नेतृत्व में बिहार में खेल को प्रोत्साहन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में खेल में जिस तरह से प्रोत्साहन दिया गया है, सांसद खेल प्रतियोगिता उसका एक जड़िया है। आज बेगूसराय की टीम हॉकी ने स्थान प्राप्त किया, ताइक्वांडो में स्थान प्राप्त किया, कबड्डी में स्थान प्राप्त किया, क्रिकेट में स्थान प्राप्त किया। हर खेल में दिन प्रतिदिन गांव से शहर तक के खिलाड़ी आगे बढ़ रहे हैं। खेलो इंडिया, सांसद खेल प्रतियोगिता सहित अन्य खेल प्रतियोगिता को एक साथ जोड़ करके देखते हैं तो काफी अच्छी उपलब्धि है। हमने डीएम से निवेदन किया है कि हर प्रखंड को खेल का आयोजन किया जाए। जिसमें एक-एक खेल उस प्रखंड के लिए स्पेशल हो। डीएम श्रीकांत शास्त्री ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव 2025 का आज शुभारंभ किया गया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के निर्देशन में हम लोगों ने यह निर्णय लिया है कि कल से वृहत स्तर पर खेल का आयोजन करेंगे। खिलाड़ी जब पंचायत से खेल कर प्रखंड और जिला स्तर पर आएंगे तो उन्हें पुरुस्कृत किया जाएगा। मौके पर तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार सहित अन्य उपस्थित थे। बेगूसराय में आज से सांसद खेल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हो गया। जिला मुख्यालय के गांधी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एवं डीएम श्रीकांत शास्त्री समेत अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों संयुक्त रूप से रंग-बिरंगा गुब्बारा उड़ाकर इसका आगाज किया। इस दौरान दिल्ली में आयोजित समारोह का लाइव टेलीकास्ट किया गया। जिसे संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया तथा सांसद खेल प्रतियोगिता के मूल उद्देश्य पर चर्चा करते हुए सभी बच्चों और युवाओं से किसी न किसी खेल से जुड़ने का आह्वान किया। अलग-अलग स्पोर्ट्स में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्लेयर्स को किया सम्मानित जिले के कई अन्य खिलाड़ियों ने जो राज्य और देश स्तर पर बेहतर प्रदर्शन किया और मेडल जीता, उन सभी को जिला प्रशासन की ओर से पुरस्कृत किया गया है। इसके साथ ही हैंडबॉल खेल प्रतियोगिता में हैंडबॉल फेंक कर इसका शुभारंभ गिरिराज सिंह ने किया। इस अवसर पर गिरिराज सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसद खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया यह गांव से लेकर शहर तक बच्चों में केवल स्वास्थ्य और खेल के दृष्टिकोण से ही नहीं, बल्कि भारत के चौमुखी विकास में आगे बढ़ाने के लिए किया गया है। भारत 11 साल पहले तक मेडल के लिए तरसता रहता था। वही आज सैकड़ों मेडल आ रहा है। केंद्रीय मंत्री बोले- नीतीश के नेतृत्व में बिहार में खेल को प्रोत्साहन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में खेल में जिस तरह से प्रोत्साहन दिया गया है, सांसद खेल प्रतियोगिता उसका एक जड़िया है। आज बेगूसराय की टीम हॉकी ने स्थान प्राप्त किया, ताइक्वांडो में स्थान प्राप्त किया, कबड्डी में स्थान प्राप्त किया, क्रिकेट में स्थान प्राप्त किया। हर खेल में दिन प्रतिदिन गांव से शहर तक के खिलाड़ी आगे बढ़ रहे हैं। खेलो इंडिया, सांसद खेल प्रतियोगिता सहित अन्य खेल प्रतियोगिता को एक साथ जोड़ करके देखते हैं तो काफी अच्छी उपलब्धि है। हमने डीएम से निवेदन किया है कि हर प्रखंड को खेल का आयोजन किया जाए। जिसमें एक-एक खेल उस प्रखंड के लिए स्पेशल हो। डीएम श्रीकांत शास्त्री ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव 2025 का आज शुभारंभ किया गया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के निर्देशन में हम लोगों ने यह निर्णय लिया है कि कल से वृहत स्तर पर खेल का आयोजन करेंगे। खिलाड़ी जब पंचायत से खेल कर प्रखंड और जिला स्तर पर आएंगे तो उन्हें पुरुस्कृत किया जाएगा। मौके पर तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।


