रक्षा मंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने वाले अवध केसरी सेना प्रमुख को गाजियाबाद पुलिस ने गोंडा से किया गिरफ्तार

रक्षा मंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने वाले अवध केसरी सेना प्रमुख को गाजियाबाद पुलिस ने गोंडा से किया गिरफ्तार

गाजियाबाद पुलिस ने अवध केसरी सेना के प्रमुख ठाकुर नीरज सिंह को हिरासत में लिया है। उन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने का आरोप है। यह कार्रवाई शालीमार गार्डन थाने में दर्ज शिकायत के बाद की गई। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर साझा किया गया। एक वीडियो विवाद की वजह बना।

दरअसल मामले की शुरुआत 16 फरवरी को पोस्ट किए गए एक वीडियो से हुई। शिकायतकर्ता राधेश्याम सिंह ने आरोप लगाया कि नीरज सिंह ने वीडियो में रक्षा मंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। उनका कहना है कि वीडियो में अपमानजनक शब्दों के साथ कथित रूप से धमकी भरे बयान दिए गए। जिससे लोगों की भावनाएं आहत हुईं।

शिकायतकर्ता बोले- इस तरह की टिप्पणियां समाज में तनाव पैदा करती

शिकायत में यह भी कहा गया कि इस तरह की टिप्पणियां समाज में तनाव पैदा कर सकती हैं। आरोप है कि वीडियो में एक जाति विशेष को लेकर भी टिप्पणी की गई। जिससे कुछ लोगों में नाराजगी बढ़ गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने वीडियो की पड़ताल की और साक्ष्य जुटाए। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार करने की कार्रवाई की गई। गाजियाबाद पुलिस ने स्थानीय पुलिस की सहायता से नीरज सिंह को हिरासत में लिया।
वजीरगंज थानाध्यक्ष विपुल पांडे ने बताया कि आरोपी मूल रूप से गोंडा जिले के खिरिया गांव का निवासी है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी की जानकारी परिवार के सदस्यों को दे दी गई है। आगे की कानूनी प्रक्रिया गाजियाबाद पुलिस द्वारा पूरी की जाएगी।

अब जानिए कब दर्ज हुई रिपोर्ट

देश के रक्षा मंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के मामले में शालीमार गार्डन थाना पुलिस ने 16 फरवरी को मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार इस प्रकरण में अवध केसरी संगठन के संचालक नीरज सिंह का नाम सामने आया है। शालीमार गार्डन क्षेत्र के निवासी राधेश्याम सिंह की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है।

लोगों को भड़काने जैसी बातें

शिकायतकर्ता राधेश्याम सिंह का आरोप है कि नीरज सिंह अवध केसरी नाम से संस्था चलाता है। आरोप है कि उसने सोशल मीडिया पर साझा किए गए। वीडियो में रक्षा मंत्री के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया। उन्हें बदनाम करने की कोशिश की। साथ ही लोगों को भड़काने जैसी बातें भी कही गईं।

वीडियो में अशोभनीय भाषा का प्रयोग

उनका कहना है कि वीडियो में अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल कर जनभावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है। उन्होंने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है llllऔर उसे जल्द गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल वह अपने घर पर नहीं मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *