Ghaziabad: डंपिंग ग्राउंड बना रणक्षेत्र! पुलिस-किसान भिड़ंत में पत्थर चले, इलाके में अफरा-तफरी

Ghaziabad: डंपिंग ग्राउंड बना रणक्षेत्र! पुलिस-किसान भिड़ंत में पत्थर चले, इलाके में अफरा-तफरी

Ghaziabad: यूपी के गाजियाबाद जिले में डंपिंग ग्राउंड के विरोध में सैकड़ों किसानों के एकत्र होने के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। आरोप है कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को जबरन गाड़ियों में बैठाना शुरू किया, जिससे भीड़ भड़क उठी और पुलिस पर पथराव कर दिया गया।

स्थिति बिगड़ने पर मौके पर मौजूद सिद्धार्थ गौतम के नेतृत्व में पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इस कार्रवाई में कई महिलाओं को गंभीर चोटें आईं, जबकि एक बुजुर्ग महिला मौके पर ही बेहोश हो गई। घटना के बाद किसानों में भारी आक्रोश फैल गया।

डंपिंग ग्राउंड बनाए जाने का विरोध

दरअसल, किसान उस जमीन पर डंपिंग ग्राउंड बनाए जाने का विरोध कर रहे हैं, जिसे वे अपनी कृषि भूमि बता रहे हैं। किसानों का कहना है कि बिना सहमति और मुआवजे के उनकी जमीन पर कूड़ा डंप करने की तैयारी की जा रही है। विरोध स्वरूप किसान धरने पर बैठे थे, लेकिन पुलिस-प्रशासन की सख्ती के बाद प्रदर्शन उग्र हो गया।

फिलहाल इलाके में कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात है और हालात पर नजर रखी जा रही है। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *