घाटकुसुंभा सेमीफाइनल में, लखीसराय को 108 रन से हराया:शेखपुरा में बाबा कामेश्वर नाथ टी-20 टूर्नामेंट में दर्ज की बड़ी जीत

घाटकुसुंभा सेमीफाइनल में, लखीसराय को 108 रन से हराया:शेखपुरा में बाबा कामेश्वर नाथ टी-20 टूर्नामेंट में दर्ज की बड़ी जीत

शेखपुरा में जिला मुख्यालय स्थित रामाधीन महाविद्यालय के मैदान में खेले जा रहे बाबा कामेश्वर नाथ टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में घाटकुसुंभा चौथी टीम बन गई है। मंगलवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में घाटकुसुंभा ने वीसीसी लखीसराय को 108 रन के बड़े अंतर से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। टूर्नामेंट आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि घाटकुसुंभा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 303 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। गोलू सिंह ने 74 रन का योगदान दिया घाटकुसुंभा की ओर से सोनू कुमार ने शानदार शतक लगाया, जबकि गोलू सिंह ने 74 रन का योगदान दिया। लखीसराय की ओर से गेंदबाजी करते हुए शेखर ने चार और असद ने दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच पुरस्कार से सम्मानित किया गया जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी VCC लखीसराय की टीम 14 ओवर और एक गेंद में 195 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। लखीसराय के लिए राहुल सिंह ने 55 और नीतीश ने 29 रन बनाए। घाटकुसुंभा की ओर से सोनू कुमार और प्रिंस कुमार ने तीन-तीन विकेट लिए। सोनू कुमार को उनके शानदार शतक और तीन विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द मैच पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अब इस टूर्नामेंट में सेमीफाइनल के मैच खेले जाएंगे। शेखपुरा में जिला मुख्यालय स्थित रामाधीन महाविद्यालय के मैदान में खेले जा रहे बाबा कामेश्वर नाथ टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में घाटकुसुंभा चौथी टीम बन गई है। मंगलवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में घाटकुसुंभा ने वीसीसी लखीसराय को 108 रन के बड़े अंतर से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। टूर्नामेंट आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि घाटकुसुंभा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 303 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। गोलू सिंह ने 74 रन का योगदान दिया घाटकुसुंभा की ओर से सोनू कुमार ने शानदार शतक लगाया, जबकि गोलू सिंह ने 74 रन का योगदान दिया। लखीसराय की ओर से गेंदबाजी करते हुए शेखर ने चार और असद ने दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच पुरस्कार से सम्मानित किया गया जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी VCC लखीसराय की टीम 14 ओवर और एक गेंद में 195 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। लखीसराय के लिए राहुल सिंह ने 55 और नीतीश ने 29 रन बनाए। घाटकुसुंभा की ओर से सोनू कुमार और प्रिंस कुमार ने तीन-तीन विकेट लिए। सोनू कुमार को उनके शानदार शतक और तीन विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द मैच पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अब इस टूर्नामेंट में सेमीफाइनल के मैच खेले जाएंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *