Post Office RD से 10 साल में पाएं 51 लाख रुपये, जानिए क्या करना होगा आपको

Post Office RD से 10 साल में पाएं 51 लाख रुपये, जानिए क्या करना होगा आपको

Post Office RD Calculator: अगर आप अपनी छोटी-छोटी बचत को इन्वेस्ट करके अच्छा-खासा रिटर्न कमाना चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस आरडी एक अच्छा विकल्प है। यह सरकार समर्थित स्मॉल सेविंग स्कीम है, इसलिए इसमें कोई जोखिम नहीं है। आप हर महीने अपनी सैलरी में से कुछ रकम पोस्ट ऑफिस आरडी में इन्वेस्ट कर सकते हैं। इस योजना में न्यूनतम 100 रुपये महीना इन्वेस्ट कर सकते हैं। वहीं, अधिकतम निवेश की कोई लिमिट नहीं है।

Post Office RD में कितना मिलता है ब्याज?

पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम (Recurring Deposit Account) में इस समय 6.7 फीसदी सालाना ब्याज मिल रहा है। सरकार हर तीन महीने में इस योजना पर ब्याज दर तय करती है।

Post Office RD की खास बातें

  • पोस्ट ऑफिस आरडी में आप सिंगल अकाउंट खुलवा सकते हैं। यहां तीन वयस्क तक मिलकर जॉइंट अकाउंट भी खुलवा सकते हैं।
  • इस योजना में कोई भी भारतीय वयस्क नागरिक अपना खाता खुलवा सकता है।
  • यहां नाबालिग के नाम पर पेरेंट्स भी अकाउंट खुलवा सकते हैं। वहीं, 10 साल से अधिक उम्र के नाबालिग भी अपना खाता खुलवा सकते हैं।
  • पोस्ट ऑफिस आरडी अकाउंट 5 साल में मैच्योर होता है।
  • इस योजना में मैच्योरिटी अवधि को आवेदन देकर 5 साल और आगे बढ़ा सकते हैं।
  • पोस्ट ऑफिस आरडी में लोन की सुविधा भी मिलती है। खाता खुलने के 1 साल बाद या 12 मंथली डिपॉजिट करने के बाद खाताधारक खाते में जमा पैसे के 50 फीसदी के बराबर रकम का लोन ले सकता है।
विवरण राशि (₹) अवधि
मासिक निवेश 30,000 10 वर्ष
कुल निवेश अवधि 10 वर्ष
कुल निवेश राशि 36,00,000 10 वर्ष में
कुल ब्याज राशि 15,25,640 10 वर्ष में
मैच्योरिटी पर कुल फंड 51,25,640 10 वर्ष बाद

10 साल में इस तरह बनाएं 51 लाख का फंड

अगर आपकी सैलरी 70 हजार से 1 लाख रुपये तक या इससे अधिक है, तो आप हर महीने 30,000 रुपये बचाकर पोस्ट ऑफिस आरडी में डाल सकते हैं। आप 5 साल बाद आवदेन देकर मैच्योरिटी अवधि को 5 साल और आगे बढ़ा दें। इस तरह आप 10 साल तक निवेश करेंगे, तो आपके पास 51,25,640 रुपये का फंड तैयार हो जाएगा। इसमें 36,00,000 रुपये आपकी निवेश राशि और 15,25,640 रुपये ब्याज राशि होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *