Make in India को बूस्ट! Germany की EW Group पोल्ट्री कारोबार में करेगी 200 करोड़ का निवेश

Make in India को बूस्ट! Germany की EW Group पोल्ट्री कारोबार में करेगी 200 करोड़ का निवेश

जर्मनी स्थित कृषि कारोबार कंपनी ईडब्ल्यू ग्रुप अपनी नई बनी अनुषंगी कंपनी, लोहमैन लेयर्स इंडिया के जरिये अगले तीन साल में भारत के पॉल्ट्री (मुर्गीपालन) क्षेत्र में 200 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बना रही है। कंपनी के एक कार्यकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
‘एनिमल जेनेटिक्स’ में विश्व की अगुवा कंपनी ईडब्ल्यू ग्रुप ने अपनी अनुषंगी कंपनी, इंटरनेशनल लेयर डिस्ट्रिब्यूशन (आईएलडी) के जरिये जेके ब्रीडर्स प्राइवेट लिमिटेड को अघोषित रकम में खरीदकर भारतीय इकाई शुरू की है।

आईएलडी में एशिया और ऑस्ट्रेलिया के प्रबंध निदेशक एंटोनियो पैरागुआसु ने बयान में कहा, ‘‘भारत दुनिया के सबसे जरूरी और सबसे तेज़ी से बढ़ते ‘पॉल्ट्री’ बाजारों में से एक है। लोहमैन लेयर्स इंडिया की स्थापना भारतीय किसानों के प्रति हमारे लंबे समय के प्रतिबद्धता को और पक्का करती है।’’

लोहमैन लेयर्स इंडिया के प्रबंध निदेशक, सुरेंद्र के जांगिड़ ने कहा कि कंपनी 15 साल से ज़्यादा समय से जेके ब्रीडर्स के साथ फ्रेंचाइजी मॉडल के जरिये भारत में काम कर रही है और अब सीधे बाजार में काम करेगी। ‘‘हम अगले तीन साल में 200 करोड़ रुपये का निवेश करने का योजना बना रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *