भास्कर न्यूज| पूर्णिया महान समाजवादी चिंतक एवं देश के भूतपूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस की पुण्यतिथि के अवसर पर खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्री लेशी सिंह के पूर्णिया स्थित आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर मंत्री लेशी सिंह ने उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की । इस अवसर पर मंत्री ने उनके विचारों, संघर्ष और योगदान को नमन करते हुए कहा कि भारतीय राजनीति के ऐसे विरले व्यक्तित्व थे, जिन्होंने अपना पूरा जीवन गरीबों, मजदूरों और शोषित-वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई में समर्पित कर दिया। कुशल प्रशासक थे जॉर्ज फर्नांडिस उनका जीवन संघर्ष, सादगी, निर्भीकता और सिद्धांतों का जीवंत उदाहरण रहा।उन्होंने कहा कि जॉर्ज फर्नांडिस एक कुशल प्रशासक और दूरदर्शी नेता थे। वे आमजनों की पीड़ा को समझकर आवाज उठाने वाले सच्चे जननायक थे। देश के रक्षा मंत्री के रूप में रक्षा व्यवस्था को सशक्त करने में उनका योगदान ऐतिहासिक था। वे हमेशा मजदूरों, किसानों और कमजोर तबकों के साथ खड़े रहे। मुझे गर्व है कि उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में समता पार्टी से अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू करने का अवसर मिला। उनके सान्निध्य में राजनीति को सत्ता का माध्यम नहीं, बल्कि समाज सेवा का साधन मानने की प्रेरणा मिली। उनके विचारों ने मुझे हमेशा गरीबों की सेवा, सामाजिक न्याय और समानता के मार्ग पर चलने का संबल दिया। भास्कर न्यूज| पूर्णिया महान समाजवादी चिंतक एवं देश के भूतपूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस की पुण्यतिथि के अवसर पर खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्री लेशी सिंह के पूर्णिया स्थित आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर मंत्री लेशी सिंह ने उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की । इस अवसर पर मंत्री ने उनके विचारों, संघर्ष और योगदान को नमन करते हुए कहा कि भारतीय राजनीति के ऐसे विरले व्यक्तित्व थे, जिन्होंने अपना पूरा जीवन गरीबों, मजदूरों और शोषित-वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई में समर्पित कर दिया। कुशल प्रशासक थे जॉर्ज फर्नांडिस उनका जीवन संघर्ष, सादगी, निर्भीकता और सिद्धांतों का जीवंत उदाहरण रहा।उन्होंने कहा कि जॉर्ज फर्नांडिस एक कुशल प्रशासक और दूरदर्शी नेता थे। वे आमजनों की पीड़ा को समझकर आवाज उठाने वाले सच्चे जननायक थे। देश के रक्षा मंत्री के रूप में रक्षा व्यवस्था को सशक्त करने में उनका योगदान ऐतिहासिक था। वे हमेशा मजदूरों, किसानों और कमजोर तबकों के साथ खड़े रहे। मुझे गर्व है कि उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में समता पार्टी से अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू करने का अवसर मिला। उनके सान्निध्य में राजनीति को सत्ता का माध्यम नहीं, बल्कि समाज सेवा का साधन मानने की प्रेरणा मिली। उनके विचारों ने मुझे हमेशा गरीबों की सेवा, सामाजिक न्याय और समानता के मार्ग पर चलने का संबल दिया।


