लखनऊ में शिया पर्सनल लॉ बोर्ड का महा अधिवेशन:देशभर से शिया धर्मगुरु आए, आर्थिक और सामाजिक स्थिति पर चर्चा

लखनऊ में शिया पर्सनल लॉ बोर्ड का महा अधिवेशन:देशभर से शिया धर्मगुरु आए, आर्थिक और सामाजिक स्थिति पर चर्चा

लखनऊ के बड़ा इमामबाडा में आज ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड का महा अधिवेशन हो रहा है। इसमें शिया समुदाय के देशभर के प्रमुख उलेमा, समुदाय के प्रतिनिधि और बोर्ड के पदाधिकारी हिस्सा ले रहे हैं। अधिवेशन में शिया मुसलमानों की वर्तमान स्थिति, उनके अधिकारों और वक्फ संपत्तियों की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। संयोजक और बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास ने बताया कि अधिवेशन का मुख्य उद्देश्य साल भर की शिया समुदाय की स्थिति पर विचार-विमर्श करना है। उन्होंने कहा कि देशभर के करोड़ों शिया मुसलमान शिक्षा, रोजगार और सरकारी योजनाओं में उपेक्षित महसूस करते हैं। यह अधिवेशन इन चुनौतियों को दूर करने के लिए अहम कदम साबित होगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *