शेखपुरा। डीएम शेखर आनंद ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने और सरकारी कार्यों में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से घाटकुसुम्भा प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, डीएम ने कार्यालय के कामकाज की बारीकी से जांच की और विभिन्न महत्वपूर्ण रजिस्टरों का गहन अवलोकन किया। इनमें योजना पंजी, कैशबुक पंजी, आगत-निर्गत पंजी, भंडार पंजी और फाइलें शामिल थीं। क्षतिपूर्ति एवं चेक से भुगतान प्रक्रिया में लाएं पारदर्शिता डीएम शेखर आनंद ने किया निरीक्षण। उन्होंने क्षतिपूर्ति एवं चेक निर्गत पंजी की जांच कर लाभुकों को दी जाने वाली राशि और भुगतान प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अंचल कार्यालय में ऑनलाइन जमाबंदी, म्यूटेशन, परिमार्जन प्लस और किसान पंजीकरण जैसे कार्यों की भी समीक्षा की गई। डीएम ने लंबित आवेदनों को समय पर निष्पादित करने का निर्देश दिया। इंटरनेट वायर, शिकायत पेटी को व्यवस्थित करने के निर्देश डीएम ने इंटरनेट वायर, शिकायत पेटी और सूचना पट्ट को सही तरीके से व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आगंतुकों के बैठने के स्थान को सुसज्जित करने और ट्रेनिंग सेंटर की व्यवस्था को बेहतर बनाने पर भी जोर दिया। पंचायती राज विभाग के ऑपरेटर, जैकी कुमार, को प्रखंड विकास पदाधिकारी, घाटकुसुम्भा के स्तर से एक आईडी कार्ड निर्गत करने का निर्देश दिया गया।सरकारी कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं डीएम ने सभी अभिलेखों को अद्यतन रखने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बायोमेट्रिक हाजिरी की जांच के दौरान, उन्होंने सभी कर्मियों को समय पर कार्यालय उपस्थित होने की हिदायत दी, ताकि आम जनता को अपने कार्यों के लिए अनावश्यक भटकना न पड़े। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त (डीडीसी) संजय कुमार और प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। शेखपुरा। डीएम शेखर आनंद ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने और सरकारी कार्यों में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से घाटकुसुम्भा प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, डीएम ने कार्यालय के कामकाज की बारीकी से जांच की और विभिन्न महत्वपूर्ण रजिस्टरों का गहन अवलोकन किया। इनमें योजना पंजी, कैशबुक पंजी, आगत-निर्गत पंजी, भंडार पंजी और फाइलें शामिल थीं। क्षतिपूर्ति एवं चेक से भुगतान प्रक्रिया में लाएं पारदर्शिता डीएम शेखर आनंद ने किया निरीक्षण। उन्होंने क्षतिपूर्ति एवं चेक निर्गत पंजी की जांच कर लाभुकों को दी जाने वाली राशि और भुगतान प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अंचल कार्यालय में ऑनलाइन जमाबंदी, म्यूटेशन, परिमार्जन प्लस और किसान पंजीकरण जैसे कार्यों की भी समीक्षा की गई। डीएम ने लंबित आवेदनों को समय पर निष्पादित करने का निर्देश दिया। इंटरनेट वायर, शिकायत पेटी को व्यवस्थित करने के निर्देश डीएम ने इंटरनेट वायर, शिकायत पेटी और सूचना पट्ट को सही तरीके से व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आगंतुकों के बैठने के स्थान को सुसज्जित करने और ट्रेनिंग सेंटर की व्यवस्था को बेहतर बनाने पर भी जोर दिया। पंचायती राज विभाग के ऑपरेटर, जैकी कुमार, को प्रखंड विकास पदाधिकारी, घाटकुसुम्भा के स्तर से एक आईडी कार्ड निर्गत करने का निर्देश दिया गया।सरकारी कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं डीएम ने सभी अभिलेखों को अद्यतन रखने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बायोमेट्रिक हाजिरी की जांच के दौरान, उन्होंने सभी कर्मियों को समय पर कार्यालय उपस्थित होने की हिदायत दी, ताकि आम जनता को अपने कार्यों के लिए अनावश्यक भटकना न पड़े। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त (डीडीसी) संजय कुमार और प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।


