गयाजी में जेंडर स्पेशलिस्ट बहाली, 14 मार्च को इंटरव्यू:इच्छुक अभ्यर्थियों को सर्टिफिकेट्स के साथ बुलाया, समय पर पहुंचने की भी अपील

गयाजी में जेंडर स्पेशलिस्ट बहाली, 14 मार्च को इंटरव्यू:इच्छुक अभ्यर्थियों को सर्टिफिकेट्स के साथ बुलाया, समय पर पहुंचने की भी अपील

गयाजी जिला समाहरणालय में जेंडर स्पेशलिस्ट के पद पर बहाली की प्रक्रिया अब इंटरव्यू के चरण में पहुंच गई है। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आईसीडीएस गया की ओर से बताया गया है कि विज्ञापन संख्या 04/2025 के तहत जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन, गया में जेंडर स्पेशलिस्ट के पद पर नियुक्ति के लिए 14 मार्च 2026 को साक्षात्कार लिया जाएगा। इंटरव्यू समाहरणालय परिसर स्थित जिला प्रोग्राम कार्यालय में सुबह 11 बजे से होगा। इसके लिए पात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। यह सूची गया जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट gaya.nic.in और जिला प्रोग्राम कार्यालय के सूचना पट्ट पर चस्पा कर दी गई है, ताकि अभ्यर्थी अपनी जानकारी प्राप्त कर सकें। अभ्यर्थियों के ये प्रमाण पत्र साथ ले जाना होगा जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि सूची में जिन अभ्यर्थियों का नाम शामिल है, उन्हें तय तिथि और समय पर इंटरव्यू में शामिल होना होगा। सभी अभ्यर्थियों को अपने साथ शैक्षणिक योग्यता से जुड़े मूल प्रमाण पत्र और अंक पत्र लेकर आना अनिवार्य किया गया है। इसमें मैट्रिक, इंटर, स्नातक और स्नातकोत्तर से जुड़े प्रमाण पत्र शामिल हैं। अगर किसी अभ्यर्थी के पास संबंधित अनुभव का प्रमाण पत्र है तो उसे भी साथ लाना होगा। पहचान सत्यापन के लिए फोटो लगा आईडी कार्ड लेकर पहुंचे इसके साथ ही पहचान सत्यापन के लिए एक फोटोयुक्त पहचान पत्र भी लाना जरूरी रहेगा। पहचान पत्र के तौर पर आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र या पासपोर्ट में से कोई एक मान्य होगा। प्रशासन ने यह भी साफ कर दिया है कि निर्धारित तिथि को इंटरव्यू में अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों का नियुक्ति के लिए कोई दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऐसे में सूची में शामिल सभी अभ्यर्थियों से समय पर पहुंचने की अपील की गई है। ताकि चयन प्रक्रिया बिना किसी बाधा के पूरी की जा सके। गयाजी जिला समाहरणालय में जेंडर स्पेशलिस्ट के पद पर बहाली की प्रक्रिया अब इंटरव्यू के चरण में पहुंच गई है। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आईसीडीएस गया की ओर से बताया गया है कि विज्ञापन संख्या 04/2025 के तहत जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन, गया में जेंडर स्पेशलिस्ट के पद पर नियुक्ति के लिए 14 मार्च 2026 को साक्षात्कार लिया जाएगा। इंटरव्यू समाहरणालय परिसर स्थित जिला प्रोग्राम कार्यालय में सुबह 11 बजे से होगा। इसके लिए पात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। यह सूची गया जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट gaya.nic.in और जिला प्रोग्राम कार्यालय के सूचना पट्ट पर चस्पा कर दी गई है, ताकि अभ्यर्थी अपनी जानकारी प्राप्त कर सकें। अभ्यर्थियों के ये प्रमाण पत्र साथ ले जाना होगा जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि सूची में जिन अभ्यर्थियों का नाम शामिल है, उन्हें तय तिथि और समय पर इंटरव्यू में शामिल होना होगा। सभी अभ्यर्थियों को अपने साथ शैक्षणिक योग्यता से जुड़े मूल प्रमाण पत्र और अंक पत्र लेकर आना अनिवार्य किया गया है। इसमें मैट्रिक, इंटर, स्नातक और स्नातकोत्तर से जुड़े प्रमाण पत्र शामिल हैं। अगर किसी अभ्यर्थी के पास संबंधित अनुभव का प्रमाण पत्र है तो उसे भी साथ लाना होगा। पहचान सत्यापन के लिए फोटो लगा आईडी कार्ड लेकर पहुंचे इसके साथ ही पहचान सत्यापन के लिए एक फोटोयुक्त पहचान पत्र भी लाना जरूरी रहेगा। पहचान पत्र के तौर पर आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र या पासपोर्ट में से कोई एक मान्य होगा। प्रशासन ने यह भी साफ कर दिया है कि निर्धारित तिथि को इंटरव्यू में अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों का नियुक्ति के लिए कोई दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऐसे में सूची में शामिल सभी अभ्यर्थियों से समय पर पहुंचने की अपील की गई है। ताकि चयन प्रक्रिया बिना किसी बाधा के पूरी की जा सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *