गहलोत जी! आपके शिक्षा मंत्री ट्रांसफर में पैसालेते थे कि नहीं?…जूली बोले-जो पूछा है वो बताएं

विधानसभा में सोमवार को पक्ष-विपक्ष के आरोप-प्रत्यारोप के कारण जबरदस्त हंगामा हुआ। प्रश्नकाल में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने पूर्व सीएम से पूछा कि, गहलोत साहब बताइए, आपके शिक्षा मंत्री ट्रांसफर में पैसा लेते थे कि नहीं? उस पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि मंत्री पॉलिटिकल भाषण खूब दें, लेकिन जो पूछा है, उसका जवाब भी दें। दूसरी ओर, शून्यकाल में बीकानेर में छात्रा से दुष्कर्म व हत्या को लेकर हंगामा हुआ। कांग्रेस और भाजपा विधायकों में नोकझोंक हुई। कांग्रेस विधायकों ने वेल में नारेबाजी की। इस पर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। इस पर जूली ने सरकार पर अपराध नियंत्रण में विफलता का आरोप लगाया। गृह राज्य मंत्री ने भी कहा कि विपक्ष ओछी राजनीति कर रहा है। इस पर कांग्रेसी विधायकों ने दुष्कर्म और कानून व्यवस्था के विरोध में वॉक आउट कर दिया। इस बीच अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान अचानक दोपहर 2.52 बजे 7 सेकंड के लिए सदन में बिजली चली गई। इस पर भी आरोप प्रत्यारोप होता रहा। दो साल में स्कूलों में खाली पदों को भर देंगे सरकारी स्कूलों में विज्ञान संकाय खोलने और शिक्षकों के सवाल पर भी हंगामा हुआ। दिलावर ने कहा कि हम खाली पदों को भर रहे हैं। दो साल में रिटायर होने वाले शिक्षकों के पदों को भरने की भी पहले योजना है। दिलावर ने कहा कि कांग्रेस ने शिक्षा का सत्यानाश किया। ट्रांसफरों में पैसे ले-लेकर लूटा है आपने। दिलावर ने कहा कि एक बार 3880 और दूसरी बार में 970 पद सृजित किये।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *