गयाजी के खिलाड़ियों का तीरंदाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन:10 गोल्ड समेत 25 मेडल पर जमाया कब्जा, बेटों के साथ बेटियों ने भी दिखाया दम

गयाजी के खिलाड़ियों का तीरंदाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन:10 गोल्ड समेत 25 मेडल पर जमाया कब्जा, बेटों के साथ बेटियों ने भी दिखाया दम

पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित खेलो इंडिया-एनटीपीसी सिटी ओपन आर्चरी(तीरंदाजी) टूर्नामेंट में गयाजी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। कुल 25 पदक अपने नाम किए। इसमें 10 गोल्ड, 9 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। बीएसएसए के तीरंदाजी ट्रेनर जय प्रकाश ने बताया कि जिले के खिलाड़ियों ने हर वर्ग में अपनी प्रतिभा दिखाई है। अंडर-10, अंडर-13 और अंडर-15 कैटेगरी में इंडियन राउंड, रिकर्व और कंपाउंड राउंड में बालक-बालिका ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। हर एक मुकाबले में तीरंदाजों का आत्मविश्वास साफ नजर आया। बालिकाओं ने मारी बाजी इस बार खास बात रही कि बेटियों ने भी लड़कों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर प्रदर्शन किया। कुल 12 बालिका तीरंदाजों ने पदक जीते, जबकि 13 बालक खिलाड़ियों ने भी मेडल अपने नाम किए। स्वर्ण पदकों में बराबरी का मुकाबला रहा। 5 गोल्ड बालिकाओं ने जीते तो 5 गोल्ड बालकों के खाते में गए। इन खिलाड़ियों ने जीता गोल्ड प्रतियोगिता में मानस, आकृति पांडे, करण, वैष्णवी करण, आदर्श, सलोनी, आराध्या भारती, रुद्र, आर्यन और हर्षिका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। हर खिलाड़ी ने अपने-अपने वर्ग में बेहतरीन निशाना साधा और अपने शहर का नाम रोशन किया। सिल्वर और ब्रॉन्ज में भी जलवा सिल्वर मेडल जीतने वालों में पार्थ, प्रसिद्ध भास्कर, रणवीर, अभिलाषा, सिद्धार्थ, छोटी, दिया, सफा और नमन शामिल रहे। वहीं ब्रॉन्ज मेडल पर मयंक राज, प्रिया शर्मा, गोलू, शिवांश, धानवी और अश्विनी ने कब्जा जमाया। कुल मिलाकर हर स्तर पर खिलाड़ियों का प्रदर्शन दमदार रहा। खिलाड़ियों का हुआ सम्मान टूर्नामेंट के समापन पर बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के निदेशक रविन्द्र चौधरी, उपनिदेशक हिमांशु सिंह, खेल कार्यपालक आनंदी कुमार, साईं के बिहार इंचार्ज सोमेश कुमार और आर्चरी कोच जयप्रकाश सहित कई अधिकारियों ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। सभी ने पढ़ाई के साथ साथ खेल में संतुलन बनाए रखने की सलाह दी। मगध आर्चरी फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. रतन कुमार, कोषाध्यक्ष अंजय कुमार सिंह समेत कई खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी। शहर में इस जीत को लेकर खुशी का माहौल है। पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित खेलो इंडिया-एनटीपीसी सिटी ओपन आर्चरी(तीरंदाजी) टूर्नामेंट में गयाजी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। कुल 25 पदक अपने नाम किए। इसमें 10 गोल्ड, 9 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। बीएसएसए के तीरंदाजी ट्रेनर जय प्रकाश ने बताया कि जिले के खिलाड़ियों ने हर वर्ग में अपनी प्रतिभा दिखाई है। अंडर-10, अंडर-13 और अंडर-15 कैटेगरी में इंडियन राउंड, रिकर्व और कंपाउंड राउंड में बालक-बालिका ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। हर एक मुकाबले में तीरंदाजों का आत्मविश्वास साफ नजर आया। बालिकाओं ने मारी बाजी इस बार खास बात रही कि बेटियों ने भी लड़कों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर प्रदर्शन किया। कुल 12 बालिका तीरंदाजों ने पदक जीते, जबकि 13 बालक खिलाड़ियों ने भी मेडल अपने नाम किए। स्वर्ण पदकों में बराबरी का मुकाबला रहा। 5 गोल्ड बालिकाओं ने जीते तो 5 गोल्ड बालकों के खाते में गए। इन खिलाड़ियों ने जीता गोल्ड प्रतियोगिता में मानस, आकृति पांडे, करण, वैष्णवी करण, आदर्श, सलोनी, आराध्या भारती, रुद्र, आर्यन और हर्षिका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। हर खिलाड़ी ने अपने-अपने वर्ग में बेहतरीन निशाना साधा और अपने शहर का नाम रोशन किया। सिल्वर और ब्रॉन्ज में भी जलवा सिल्वर मेडल जीतने वालों में पार्थ, प्रसिद्ध भास्कर, रणवीर, अभिलाषा, सिद्धार्थ, छोटी, दिया, सफा और नमन शामिल रहे। वहीं ब्रॉन्ज मेडल पर मयंक राज, प्रिया शर्मा, गोलू, शिवांश, धानवी और अश्विनी ने कब्जा जमाया। कुल मिलाकर हर स्तर पर खिलाड़ियों का प्रदर्शन दमदार रहा। खिलाड़ियों का हुआ सम्मान टूर्नामेंट के समापन पर बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के निदेशक रविन्द्र चौधरी, उपनिदेशक हिमांशु सिंह, खेल कार्यपालक आनंदी कुमार, साईं के बिहार इंचार्ज सोमेश कुमार और आर्चरी कोच जयप्रकाश सहित कई अधिकारियों ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। सभी ने पढ़ाई के साथ साथ खेल में संतुलन बनाए रखने की सलाह दी। मगध आर्चरी फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. रतन कुमार, कोषाध्यक्ष अंजय कुमार सिंह समेत कई खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी। शहर में इस जीत को लेकर खुशी का माहौल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *