‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंज रहा गयाजी:महाशिवरात्रि पर शिवालयों में आस्था का सैलाब; शिव बारात में भूत-बैताल संग झूमेंगे श्रद्धालु

‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंज रहा गयाजी:महाशिवरात्रि पर शिवालयों में आस्था का सैलाब; शिव बारात में भूत-बैताल संग झूमेंगे श्रद्धालु

गयाजी में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हर गली-मोहल्ले में ‘हर-हर महादेव’ की गूंज सुनाई दे रही है। शिवालयों में सुबह से भक्तों की भीड़ जुटी है। जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु घंटों इंतजार कर रहे हैं। बेलपत्र, धतूरा, गंगाजल और दूध चढ़ाया जा रहा है। भजन-कीर्तन की धुन पर पूरा शहर शिवमय है। महाशिवरात्रि यहां सिर्फ पर्व नहीं, लोक और आस्था का संगम है। तप, त्याग और उल्लास का उत्सव है। शहर के प्रमुख मंदिर रोशनी से नहाए हैं। तोरण द्वार सजे हैं। पातालेश्वर, पितामहेश्वर, फलकेश्वर नाथ, झारखंडेश्वर, पंचमुखी महादेव में विशेष तैयारी है। मार्कंडेय स्थान के पुजारी प्रमोद गिरी बताते हैं कि आज शिव और पार्वती के दिव्य मिलन का दिन है। आस्था, भक्ति और समर्पण का उत्सव। मंदिर प्रबंधन सेवा में लगा है। कई जगहों पर भंडारा चल रहा है। भव्य आयोजन की तैयारी है। शिव बारात में शामिल होंगे भक्त भक्त अहियानन्द ने बताया कि आज भोलेनाथ का दिन है। हम उनकी पूजा अर्चना करने आए हैं। महाशिवरात्रि पवित्र दिन है। यही वजह है कि शिव भक्त सुबह से मंदिर में पूजा अर्चना कर रहे हैं। तान्या ने बताया कि महाशिवरात्रि के पावन मौके पर उपवास रखा है। 24 घंटे का यह व्रत है। भगवान शिव का दर्शन करने यहां आए हैं। शाम में भगवान शिव के शादी समारोह में शामिल होकर खुशियां मनाएंगे। रीति-रिवाज से शिव-पार्वती विवाह संपन्न होगा कोयरीबारी में मड़वा-मटकोर के साथ शिव विवाह की रस्में शुरू हो चुकी हैं। राजेंद्र आश्रम स्थित माता पार्वती मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन हुआ। शुक्रवार देर रात तक पारंपरिक विवाह गीत गूंजते रहे। महिलाओं की भागीदारी खास रही। आज शाम में अलग-अलग शिव मंदिरों से भोलेनाथ की भव्य बारात निकलेगी। झांकियां होंगी, ढोल-नगाड़े बजेंगे। भूत-बैताल और गण बाराती बनकर नाचेंगे। आम नागरिक भी बारात में शामिल होंगे। तय रूट से गुजरते हुए बारातें पार्वती मंदिरों तक पहुंचेंगी। रात में वैदिक रीति-रिवाज से शिव-पार्वती विवाह संपन्न होगा। गयाजी में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हर गली-मोहल्ले में ‘हर-हर महादेव’ की गूंज सुनाई दे रही है। शिवालयों में सुबह से भक्तों की भीड़ जुटी है। जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु घंटों इंतजार कर रहे हैं। बेलपत्र, धतूरा, गंगाजल और दूध चढ़ाया जा रहा है। भजन-कीर्तन की धुन पर पूरा शहर शिवमय है। महाशिवरात्रि यहां सिर्फ पर्व नहीं, लोक और आस्था का संगम है। तप, त्याग और उल्लास का उत्सव है। शहर के प्रमुख मंदिर रोशनी से नहाए हैं। तोरण द्वार सजे हैं। पातालेश्वर, पितामहेश्वर, फलकेश्वर नाथ, झारखंडेश्वर, पंचमुखी महादेव में विशेष तैयारी है। मार्कंडेय स्थान के पुजारी प्रमोद गिरी बताते हैं कि आज शिव और पार्वती के दिव्य मिलन का दिन है। आस्था, भक्ति और समर्पण का उत्सव। मंदिर प्रबंधन सेवा में लगा है। कई जगहों पर भंडारा चल रहा है। भव्य आयोजन की तैयारी है। शिव बारात में शामिल होंगे भक्त भक्त अहियानन्द ने बताया कि आज भोलेनाथ का दिन है। हम उनकी पूजा अर्चना करने आए हैं। महाशिवरात्रि पवित्र दिन है। यही वजह है कि शिव भक्त सुबह से मंदिर में पूजा अर्चना कर रहे हैं। तान्या ने बताया कि महाशिवरात्रि के पावन मौके पर उपवास रखा है। 24 घंटे का यह व्रत है। भगवान शिव का दर्शन करने यहां आए हैं। शाम में भगवान शिव के शादी समारोह में शामिल होकर खुशियां मनाएंगे। रीति-रिवाज से शिव-पार्वती विवाह संपन्न होगा कोयरीबारी में मड़वा-मटकोर के साथ शिव विवाह की रस्में शुरू हो चुकी हैं। राजेंद्र आश्रम स्थित माता पार्वती मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन हुआ। शुक्रवार देर रात तक पारंपरिक विवाह गीत गूंजते रहे। महिलाओं की भागीदारी खास रही। आज शाम में अलग-अलग शिव मंदिरों से भोलेनाथ की भव्य बारात निकलेगी। झांकियां होंगी, ढोल-नगाड़े बजेंगे। भूत-बैताल और गण बाराती बनकर नाचेंगे। आम नागरिक भी बारात में शामिल होंगे। तय रूट से गुजरते हुए बारातें पार्वती मंदिरों तक पहुंचेंगी। रात में वैदिक रीति-रिवाज से शिव-पार्वती विवाह संपन्न होगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *