भास्कर न्यूज |लुधियाना मां बगलामुखी धाम में महंत प्रवीण चौधरी के सान्ध्यि में चल रहे आखंड यज्ञ के 9वें दिन सैकड़ों भक्तों ने यज्ञ में घी व नारियल की आहुतियां डालकर श्री बगलामुखी चालीसा का सामूहिक पाठ किया। विकास नाथ महाराज ने विशेष तौर पर उपस्थित होकर प्रवचनों के माध्यम से दरबार की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि लुधियाना की धरती पर मां बगलामुखी के विराजमान होने से बैकुंठ के नजारे देखने को मिल रहे है। समाज सेवी विपन सूद काका परिवार सहित मां बगलामुखी का आशीर्वाद लिया। पंजाब विधानसभा में नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा वीरवार को बगलामुखी धाम में नतमस्तक हुए। नगर निगम मेयर इंदरजीत कौर व पंजाब हैरिटेज एंड कल्चरल बोर्ड के एडवाइजर दीपक बाली मंत्रोच्चारण के साथ मां बगलामुखी के चरणों में नतमस्तक हुए। रमणीक गोयल व रघुबर गोयल ने सपरिवार, देवकी देवी जैन कॉलेज की छात्राओं, स्टाफ व रोकिग लेडीज क्लब की समूह सदस्यों, सैकड़ों स्कूली बच्चों ने भी आखंड महायज्ञ में आहुतियां डालकर मां बगलामुखी का आशीर्वाद लिया। महंत प्रवीण चौधरी ने मां बगलामुखी का आराधना की विधि बताते हुए कहा श्रद्धा भाव से सामग्री की चुटकी मात्र डालने से जगत जननी प्रसन्न होकर समृद्धि प्रदान करती है। इससे पूर्व महिला संकीर्तन मंडल ने मां बगलामुखी को भोग अर्पित कर प्रसाद के रुप में वितरित किया। तिरुपति बाला जी ट्रस्ट के संजीव सचदेवा शेरू व जेएमसी ट्रस्ट के कर्ण नागपाल ने आखंड यज्ञ में आहुतियां डाली । सायंकालीन आरती के उपरांत आरम्भ हुई भजन संध्या में भजन गायक लीजा डाबर व हैप्पी चावला ने मां बगलामुखी का गुणगान किया। सेवक नवनजोत छतवाल, कर्ण शांडिल्या, सुनील महाजन, रमन घई, जतिन्द्र सूद, मोहित सूद, प्रशोतम चौधरी, राणा रणजीत सिंह, सुधीर महाजन, गौरव कालिया, जतिन सूद, परमवीर चौधरी, संदीप सूद, सुनील हांडा, नरिंदर सिंगला, इकबाल सिंह, बलजीत तारीखा, गौतम सचदेवा, सुनील गेरा आदि ने पिछले 9 दिन से सेवा में जुटे स्वयंसेवकों की हाजरी लगाने की प्रार्थना मां बगलामुखी के चरणों में की।


