किशनगंज | डीएम विशाल राज की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना अंतर्गत संचालित सामाजिक पुनर्वास कोष योजना में चिह्नित 22 लाभार्थियों को 10 हजार की सहायता राशि की चेक दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना बिहार सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है, जिसमें घरेलू हिंसा एवं मानव पणन से पीड़ित महिलाओं एवं उनके बच्चों के पुनर्वास चिकित्सीय, शैक्षणिक, आर्थिक एवं सामाजिक जरूरतों को पूरा करने के लिए आर्थिक अनुदान प्रदान करने के लिए सामाजिक पुनर्वास कोष गठित की गई है। किशनगंज | डीएम विशाल राज की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना अंतर्गत संचालित सामाजिक पुनर्वास कोष योजना में चिह्नित 22 लाभार्थियों को 10 हजार की सहायता राशि की चेक दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना बिहार सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है, जिसमें घरेलू हिंसा एवं मानव पणन से पीड़ित महिलाओं एवं उनके बच्चों के पुनर्वास चिकित्सीय, शैक्षणिक, आर्थिक एवं सामाजिक जरूरतों को पूरा करने के लिए आर्थिक अनुदान प्रदान करने के लिए सामाजिक पुनर्वास कोष गठित की गई है।


