दैनिक भास्कर क्विज में मुजफ्फरपुर के गौरव ने जीती LED:‘जीतो ₹3 करोड़-चुनाव क्विज’ में लकी ड्रॉ से मिला बंपर प्राइज, बोले- एप से खबरें पढ़ना अब आदत है

दैनिक भास्कर क्विज में मुजफ्फरपुर के गौरव ने जीती LED:‘जीतो ₹3 करोड़-चुनाव क्विज’ में लकी ड्रॉ से मिला बंपर प्राइज, बोले- एप से खबरें पढ़ना अब आदत है

मुजफ्फरपुर के रामदयालू इलाके के रहने वाले गौरव कुमार ने दैनिक भास्कर एप के ‘जीतो 3 करोड़, चुनाव क्विज’ में बंपर प्राइज के रूप में 55 इंच का LED TV जीता है। क्विज में पूछे गए सवालों के सही जवाब देने वालों में से लकी ड्रा के जरिए चुने गए विजेताओं में शामिल गौरव कुमार को मुजफ्फरपुर दैनिक भास्कर ऑफिस में ये पुरस्कार सौंपा गया। प्राइज मिलने के बाद गौरव कुमार ने दैनिक भास्कर की पूरी टीम का आभार जताया। दरअसल, पिछले साल अक्टूबर-नवंबर में हुए बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान दैनिक भास्कर एप ने क्विज कॉम्पिटिशन कराया था। मोटरसाइकिल पार्ट्स डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी में काम करने वाले गौरव कुमार की ओर से दिए गए सही जवाबों के लिए उन्हें 55 इंच की शानदार एलईडी टीवी उपहार के रूप मिली है। खबरों से जुड़ाव ने क्विज में दिलाई जीत गौरव बताते हैं कि क्विज खेलने का अनुभव बेहद रोचक रहा। सवाल ज्यादातर राजनीति से जुड़े होते थे, इसलिए दिनभर खबरों को ध्यान से पढ़ता था और बाद में उसी से जुड़े सवालों के जवाब देता था। इससे न सिर्फ जानकारी बढ़ी बल्कि क्विज भी मजेदार हो गया। सबसे बड़ा फायदा- घर में आई LED टीवी क्विज से मिले सबसे बड़े फायदे पर गौरव मुस्कुराते हुए कहते हैं, “अब मेरे घर में 55 इंच की एलईडी टीवी है। यह हमारे लिए सबसे जरूरी चीज थी, जिसे हम काफी समय से खरीदने की सोच रहे थे।” उन्होंने बताया कि पहले घर में टीवी नहीं था, लेकिन बच्चों और परिवार की जरूरत को देखते हुए चर्चा चल रही थी। ऐसे में दैनिक भास्कर एप की ओर से मिला ये बंपर प्राइज उनके लिए खुशी का बड़ा कारण बन गया। एप की खासियत- सब कुछ एक जगह गौरव पिछले 5-6 साल से दैनिक भास्कर एप यूज कर रहे हैं। वे कहते हैं, इस ऐप की सबसे अच्छी बात है कि इसमें वीडियो, आर्टिकल और ई-पेपर—all-in-one मिलता है। खबरें डिटेल में होती हैं और अगर किसी खास इलाके की खबर देखनी हो तो उसका अलग सेक्शन भी मौजूद है।” गौरव का सुझाव- क्विज नियमित होना चाहिए गौरव का मानना है कि चुनाव के समय जैसी क्विज प्रतियोगिता अगर नियमित रूप से आयोजित हो, तो पाठकों का जुड़ाव और बढ़ेगा। गौरव ने कहा कि मैं ने सिर्फ खुद दैनिक भास्कर का एप इस्तेमाल करता हूं, बल्कि दूसरों को भी इस न्यूज एप को यूज करने की सलाह देता हूं। गौरव ने बताया कि मैं अपने दोस्तों और परिचितों के साथ खबरें शेयर करता हूं और उन्हें भी एप इस्तेमाल करने के लिए कहता हूं। गौरव के साथ काम करने वाले रंजन ने भी जीता इयरफोन गौरव के साथ काम करने वाले रंजन कुमार ने भी क्विज में हिस्सा लिया था और साप्ताहिक इनाम के रूप में ईयरफोन जीते। वहीं, उनके एक अन्य सहकर्मी नितेश दीक्षित का कहना है कि फोन में एप होने से हम जैसे लोगों को, जिन्हें अखबार पढ़ने या टीवी देखने का समय नहीं मिलता, आसानी से खबरें मिल जाती हैं। मुजफ्फरपुर के रामदयालू इलाके के रहने वाले गौरव कुमार ने दैनिक भास्कर एप के ‘जीतो 3 करोड़, चुनाव क्विज’ में बंपर प्राइज के रूप में 55 इंच का LED TV जीता है। क्विज में पूछे गए सवालों के सही जवाब देने वालों में से लकी ड्रा के जरिए चुने गए विजेताओं में शामिल गौरव कुमार को मुजफ्फरपुर दैनिक भास्कर ऑफिस में ये पुरस्कार सौंपा गया। प्राइज मिलने के बाद गौरव कुमार ने दैनिक भास्कर की पूरी टीम का आभार जताया। दरअसल, पिछले साल अक्टूबर-नवंबर में हुए बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान दैनिक भास्कर एप ने क्विज कॉम्पिटिशन कराया था। मोटरसाइकिल पार्ट्स डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी में काम करने वाले गौरव कुमार की ओर से दिए गए सही जवाबों के लिए उन्हें 55 इंच की शानदार एलईडी टीवी उपहार के रूप मिली है। खबरों से जुड़ाव ने क्विज में दिलाई जीत गौरव बताते हैं कि क्विज खेलने का अनुभव बेहद रोचक रहा। सवाल ज्यादातर राजनीति से जुड़े होते थे, इसलिए दिनभर खबरों को ध्यान से पढ़ता था और बाद में उसी से जुड़े सवालों के जवाब देता था। इससे न सिर्फ जानकारी बढ़ी बल्कि क्विज भी मजेदार हो गया। सबसे बड़ा फायदा- घर में आई LED टीवी क्विज से मिले सबसे बड़े फायदे पर गौरव मुस्कुराते हुए कहते हैं, “अब मेरे घर में 55 इंच की एलईडी टीवी है। यह हमारे लिए सबसे जरूरी चीज थी, जिसे हम काफी समय से खरीदने की सोच रहे थे।” उन्होंने बताया कि पहले घर में टीवी नहीं था, लेकिन बच्चों और परिवार की जरूरत को देखते हुए चर्चा चल रही थी। ऐसे में दैनिक भास्कर एप की ओर से मिला ये बंपर प्राइज उनके लिए खुशी का बड़ा कारण बन गया। एप की खासियत- सब कुछ एक जगह गौरव पिछले 5-6 साल से दैनिक भास्कर एप यूज कर रहे हैं। वे कहते हैं, इस ऐप की सबसे अच्छी बात है कि इसमें वीडियो, आर्टिकल और ई-पेपर—all-in-one मिलता है। खबरें डिटेल में होती हैं और अगर किसी खास इलाके की खबर देखनी हो तो उसका अलग सेक्शन भी मौजूद है।” गौरव का सुझाव- क्विज नियमित होना चाहिए गौरव का मानना है कि चुनाव के समय जैसी क्विज प्रतियोगिता अगर नियमित रूप से आयोजित हो, तो पाठकों का जुड़ाव और बढ़ेगा। गौरव ने कहा कि मैं ने सिर्फ खुद दैनिक भास्कर का एप इस्तेमाल करता हूं, बल्कि दूसरों को भी इस न्यूज एप को यूज करने की सलाह देता हूं। गौरव ने बताया कि मैं अपने दोस्तों और परिचितों के साथ खबरें शेयर करता हूं और उन्हें भी एप इस्तेमाल करने के लिए कहता हूं। गौरव के साथ काम करने वाले रंजन ने भी जीता इयरफोन गौरव के साथ काम करने वाले रंजन कुमार ने भी क्विज में हिस्सा लिया था और साप्ताहिक इनाम के रूप में ईयरफोन जीते। वहीं, उनके एक अन्य सहकर्मी नितेश दीक्षित का कहना है कि फोन में एप होने से हम जैसे लोगों को, जिन्हें अखबार पढ़ने या टीवी देखने का समय नहीं मिलता, आसानी से खबरें मिल जाती हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *