समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एनएच 28 पर एक गैस टैंकर और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हो गई। यह घटना चौसीमा गांव के समीप हुई। गनीमत रही कि इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार दोनों व्यक्ति सुरक्षित बच गए, हालांकि उनकी मोटरसाइकिल टैंकर के पहिए के नीचे आ गई। जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति सवार थे, जो समस्तीपुर से अपने घर की ओर जा रहे थे। टक्कर होते ही दोनों सवार सड़क पर गिर पड़े। मोटरसाइकिल चालक की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के जनकपुर निवासी हीरालाल सिंह के पुत्र अशोक कुमार सिंह के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद गैस टैंकर का चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मुसरीघरारी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। फरार टैंकर चालक की तलाश जारी है। समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एनएच 28 पर एक गैस टैंकर और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हो गई। यह घटना चौसीमा गांव के समीप हुई। गनीमत रही कि इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार दोनों व्यक्ति सुरक्षित बच गए, हालांकि उनकी मोटरसाइकिल टैंकर के पहिए के नीचे आ गई। जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति सवार थे, जो समस्तीपुर से अपने घर की ओर जा रहे थे। टक्कर होते ही दोनों सवार सड़क पर गिर पड़े। मोटरसाइकिल चालक की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के जनकपुर निवासी हीरालाल सिंह के पुत्र अशोक कुमार सिंह के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद गैस टैंकर का चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मुसरीघरारी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। फरार टैंकर चालक की तलाश जारी है।


