सीवान में गैस की सप्लाई नॉर्मल:घर-घर डिलीवरी पर जोर, गोदाम से सीधे सिलेंडर पर डीएम की रोक, शिकायत के लिए नंबर जारी

सीवान में गैस की सप्लाई नॉर्मल:घर-घर डिलीवरी पर जोर, गोदाम से सीधे सिलेंडर पर डीएम की रोक, शिकायत के लिए नंबर जारी

सीवान में घरेलू गैस की आपूर्ति को लेकर उठ रही आशंकाओं के बीच जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सीवान में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है। जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने सोमवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि जिले में पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं और आपूर्ति लगातार जारी है। डीएम ने जानकारी दी कि इंडेन (IOCL) के 30 वितरकों के पास 8,932 घरेलू गैस सिलेंडर मौजूद हैं। वहीं भारत गैस (BPCL) के 10 वितरकों के पास 3,777 सिलेंडर और HPCL के 8 वितरकों के पास 2,819 सिलेंडर उपलब्ध हैं। इस प्रकार जिले में कुल 15,528 गैस सिलेंडर का स्टॉक वर्तमान में मौजूद है, जो आम उपभोक्ताओं की जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त है। नियमित रूप से सिलेंडर की आपूर्ति की जा रही
उन्होंने बताया कि सभी गैस एजेंसियों में प्रतिदिन कंपनियों द्वारा नियमित रूप से सिलेंडर की आपूर्ति की जा रही है। साथ ही, प्रशासन द्वारा गैस एजेंसियों के स्टॉक की लगातार निगरानी और जांच की जा रही है, ताकि किसी प्रकार की अनियमितता न हो। पूरे जिले में घरेलू गैस की होम डिलीवरी सुचारू रूप से चल रही है और विभिन्न स्तरों पर इसका अनुश्रवण भी किया जा रहा है। डीएम ने यह भी कहा कि सभी अनुमंडल पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में औचक निरीक्षण और छापेमारी कर रहे हैं। यदि कोई एजेंसी निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर गैस बेचती पाई जाती है या अन्य गड़बड़ी सामने आती है, तो उसके खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत कार्रवाई की जाएगी। गैस गोदामों से सीधे सिलेंडर देने पर रोक लगाई
जिला प्रशासन ने गैस एजेंसी संचालकों को सख्त निर्देश दिया है कि ऑनलाइन बुकिंग के बाद समय पर होम डिलीवरी सुनिश्चित करें। साथ ही, गैस गोदामों से सीधे सिलेंडर देने पर रोक लगाई गई है। उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए जिला नियंत्रण कक्ष 24 घंटे संचालित किया जा रहा है, जहां प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। आम लोग गैस से संबंधित किसी भी समस्या के लिए हेल्पलाइन नंबर 1906, IOCL के 1800-2333-555, BPCL के 1800-224344 और HPCL के 1800-2333-555 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा, जमाखोरी, कालाबाजारी या अधिक कीमत वसूली की शिकायत के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के नंबर 06154-242000 और 06154-242001 जारी किए गए हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की समस्या होने पर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं। सीवान में घरेलू गैस की आपूर्ति को लेकर उठ रही आशंकाओं के बीच जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सीवान में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है। जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने सोमवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि जिले में पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं और आपूर्ति लगातार जारी है। डीएम ने जानकारी दी कि इंडेन (IOCL) के 30 वितरकों के पास 8,932 घरेलू गैस सिलेंडर मौजूद हैं। वहीं भारत गैस (BPCL) के 10 वितरकों के पास 3,777 सिलेंडर और HPCL के 8 वितरकों के पास 2,819 सिलेंडर उपलब्ध हैं। इस प्रकार जिले में कुल 15,528 गैस सिलेंडर का स्टॉक वर्तमान में मौजूद है, जो आम उपभोक्ताओं की जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त है। नियमित रूप से सिलेंडर की आपूर्ति की जा रही
उन्होंने बताया कि सभी गैस एजेंसियों में प्रतिदिन कंपनियों द्वारा नियमित रूप से सिलेंडर की आपूर्ति की जा रही है। साथ ही, प्रशासन द्वारा गैस एजेंसियों के स्टॉक की लगातार निगरानी और जांच की जा रही है, ताकि किसी प्रकार की अनियमितता न हो। पूरे जिले में घरेलू गैस की होम डिलीवरी सुचारू रूप से चल रही है और विभिन्न स्तरों पर इसका अनुश्रवण भी किया जा रहा है। डीएम ने यह भी कहा कि सभी अनुमंडल पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में औचक निरीक्षण और छापेमारी कर रहे हैं। यदि कोई एजेंसी निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर गैस बेचती पाई जाती है या अन्य गड़बड़ी सामने आती है, तो उसके खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत कार्रवाई की जाएगी। गैस गोदामों से सीधे सिलेंडर देने पर रोक लगाई
जिला प्रशासन ने गैस एजेंसी संचालकों को सख्त निर्देश दिया है कि ऑनलाइन बुकिंग के बाद समय पर होम डिलीवरी सुनिश्चित करें। साथ ही, गैस गोदामों से सीधे सिलेंडर देने पर रोक लगाई गई है। उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए जिला नियंत्रण कक्ष 24 घंटे संचालित किया जा रहा है, जहां प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। आम लोग गैस से संबंधित किसी भी समस्या के लिए हेल्पलाइन नंबर 1906, IOCL के 1800-2333-555, BPCL के 1800-224344 और HPCL के 1800-2333-555 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा, जमाखोरी, कालाबाजारी या अधिक कीमत वसूली की शिकायत के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के नंबर 06154-242000 और 06154-242001 जारी किए गए हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की समस्या होने पर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *