गैस किल्लत: उपभोक्ता एजेंसी के बाहर घंटों से इंतजार में:तिर्वा में सिलेंडर बुकिंग और लेट खुलने से परेशान, सुबह से लगी लंबी कतार

गैस किल्लत: उपभोक्ता एजेंसी के बाहर घंटों से इंतजार में:तिर्वा में सिलेंडर बुकिंग और लेट खुलने से परेशान, सुबह से लगी लंबी कतार

गैस की किल्लत के कारण उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार सुबह गैस एजेंसी खुलने से पहले ही बड़ी संख्या में उपभोक्ता सिलेंडर लेकर बाहर जमा हो गए और एजेंसी के खुलने का इंतजार करने लगे। उपभोक्ताओं ने बताया कि पहले एजेंसी प्रतिदिन सुबह नौ बजे खुल जाती थी, लेकिन अब दस बजे तक भी नहीं खुलती। इस देरी से उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं। कई उपभोक्ताओं ने शिकायत की कि वे रोजाना बुकिंग के लिए आ रहे हैं, लेकिन सर्वर की समस्या के कारण सिलेंडर बुक नहीं हो पा रहा है। इसी उम्मीद में वे आज सुबह जल्दी आ गए कि शायद एजेंसी खुलने पर उनका सिलेंडर बुक हो जाए। कुछ अन्य उपभोक्ताओं ने बताया कि केवाईसी (KYC) पूरी न होने के कारण भी वे सिलेंडर बुक नहीं कर पा रहे हैं, जिससे उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। गैस की कमी की आशंका से लोग अपने सभी काम छोड़कर पहले सिलेंडर भरवाना चाहते हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *