गैस की किल्लत से लखनऊ में रेस्टोरेंट और रेहड़ी-ठेले प्रभावित:एजेंसियों पर कतारें; कालाबाजारी पर यूपी में 24 FIR, 6 गिरफ्तार

गैस की किल्लत से लखनऊ में रेस्टोरेंट और रेहड़ी-ठेले प्रभावित:एजेंसियों पर कतारें; कालाबाजारी पर यूपी में 24 FIR, 6 गिरफ्तार

राजधानी लखनऊ में एलपीजी सिलेंडरों की कमी की खबरों के बीच घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ होटल, रेस्टोरेंट और रेहड़ी-ठेला चलाने वाले भी परेशान दिखाई दे रहे हैं। कई गैस एजेंसियों के बाहर सुबह से ही लंबी कतारें लग रही हैं। कई इलाकों में फास्ट फूड और चाय-नाश्ते की दुकानें आंशिक रूप से बंद हो गई हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी को लेकर प्रदेशभर में बड़े स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रवर्तन टीमों ने 1483 स्थानों पर निरीक्षण और छापेमारी की, जिसमें 24 एफआईआर दर्ज कर 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 3 तस्वीरें देखिए- गैस सिलेंडर से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग पढ़िए-

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *