दरभंगा में बुकिंग के बाद भी गैस की डिलीवरी नहीं:एजेंसी के बाहर उपभोक्ताओं की भीड़; महिलाएं बोलीं- घर में खाना कैसे बनेगा, बच्चे भी परेशान हैं

दरभंगा में बुकिंग के बाद भी गैस की डिलीवरी नहीं:एजेंसी के बाहर उपभोक्ताओं की भीड़; महिलाएं बोलीं- घर में खाना कैसे बनेगा, बच्चे भी परेशान हैं

दरभंगा में गैस किल्लत की अफवाह से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। गैस गोदामों पर सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ रही है। आरोप है कि ऑनलाइन बुकिंग कराने के बाद भी समय पर सिलेंडर की डिलीवरी नहीं हो रही है। हालांकि एजेंसी संचालकों का कहना है कि सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। अफवाहों से बचने की जरूरत है। बिरौल प्रखंड में पिछले तीन दिनों से उपभोक्ता सुबह-सुबह गोदाम पर पहुंच रहे हैं। वहां लंबी कतारें लग रही हैं और अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। एजेंसी के कर्मचारी सिलेंडर की आपूर्ति कर रहे हैं, लेकिन बुकिंग से जुड़ी तकनीकी समस्या के कारण कई लोगों को सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। ऑनलाइन बुकिंग के बाद उपभोक्ताओं के रजिस्ट्रड मोबाइल नंबर पर डीएसी (डिलीवरी ऑथराइजेशन कोड) नहीं आ रहा है। कोड नहीं आने पर सिलेंडर नहीं दिया जा रहा है। केवल डीएसी नंबर प्राप्त करने वाले उपभोक्ताओं को ही सिलेंडर मिल रहा है। बुकिंग करने के बाद भी वेटिंग अकबरपुर बेक निवासी बुजुर्ग महिला शमीना खातून ने बताया कि 3 दिन पहले ही गैस बुकिंग कराई थी। खाते से 1001 रुपए कट भी गए, लेकिन डीएसी नंबर नहीं आया। काफी अनुरोध करने के बाद उन्हें सिलेंडर दिया गया। खासकर रमजान के महीने में काफी परेशानी बढ़ गई है। सुपौल मंदिर घाट की गीता देवी और कसरोड निवासी अनिल कुमार झा का कहना है कि 6 मार्च को सिलेंडर बुक किया था, लेकिन आज तक डीएसी नंबर नहीं आया। घर में खाना कैसे बनेगा, बच्चे भी परेशान हैं। कुछ समझ में नहीं आ रहा है क्या होगा। नंबर आने पर गैस सिलेंडर की डिलीवरी जय माता दी इंडेन गैस एजेंसी के मैनेजर मुकेश सिंह का कहना है कि गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। सभी उपभोक्ताओं को निर्धारित मूल्य 1001 रुपए में सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। अफवाहों पर ध्यान मत दीजिए। नंबर आने पर आराम से सिलेंडर मिलेगा। ब्लैक में 2100 रुपए तक मांगा जा रहा है सिंहवाड़ा प्रखंड में भी गैस सिलेंडर को लेकर लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई उपभोक्ताओं का कहना है कि समय पर सिलेंडर नहीं मिलने के कारण शादी-विवाह जैसे बड़े कार्यक्रमों में भी लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाना पड़ रहा है। विश्वनाथपट्टी निवासी अंबेडकर यादव और राहुल यादव ने बताया कि उनके घर में शादी का कार्यक्रम है, लेकिन सिलेंडर नहीं मिलने के कारण भोज का खाना लकड़ी के चूल्हे पर बनाना पड़ा। अगर कहीं गैस सिलेंडर मिल भी रहा है तो 1900 से 2100 रुपए तक मांगा। 8 मार्च के बाद स्टॉक नहीं मिला बिठौली स्थित शिव गंगा एचपी गैस एजेंसी के संचालक विशाल शर्मा ने बताया कि 8 मार्च को 504 सिलेंडर की आपूर्ति हुई थी, जबकि एजेंसी के करीब 23 हजार उपभोक्ता हैं। यह स्टॉक उसी दिन दोपहर तक खत्म हो गया। पिछले तीन दिनों से स्टॉक आने का इंतजार कर रहे हैं। बुकिंग चार गुना तक बढ़ी

श्री हनुमान इंडियन गैस एजेंसी के संचालक विश्वनाथ चौधरी का कहना है कि गैस की आपूर्ति पहले की तरह हो रही है, लेकिन बुकिंग पहले से चार गुना बढ़ गई है। कई उपभोक्ता घर में सिलेंडर रहते हुए भी बुकिंग करा रहे हैं। पिछले दो दिनों से 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति भी बंद है। जमाखोरी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी सिंहवाड़ा प्रखंड की आपूर्ति पदाधिकारी आकांक्षा कुमारी ने बताया कि क्षेत्र की सभी चार गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया गया है। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर स्टॉक रजिस्टर और गोदाम की भी जांच की जा रही है। बुकिंग के अनुसार ही गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी की जा रही है। अगर कहीं कालाबाजारी या अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दरभंगा में गैस किल्लत की अफवाह से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। गैस गोदामों पर सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ रही है। आरोप है कि ऑनलाइन बुकिंग कराने के बाद भी समय पर सिलेंडर की डिलीवरी नहीं हो रही है। हालांकि एजेंसी संचालकों का कहना है कि सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। अफवाहों से बचने की जरूरत है। बिरौल प्रखंड में पिछले तीन दिनों से उपभोक्ता सुबह-सुबह गोदाम पर पहुंच रहे हैं। वहां लंबी कतारें लग रही हैं और अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। एजेंसी के कर्मचारी सिलेंडर की आपूर्ति कर रहे हैं, लेकिन बुकिंग से जुड़ी तकनीकी समस्या के कारण कई लोगों को सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। ऑनलाइन बुकिंग के बाद उपभोक्ताओं के रजिस्ट्रड मोबाइल नंबर पर डीएसी (डिलीवरी ऑथराइजेशन कोड) नहीं आ रहा है। कोड नहीं आने पर सिलेंडर नहीं दिया जा रहा है। केवल डीएसी नंबर प्राप्त करने वाले उपभोक्ताओं को ही सिलेंडर मिल रहा है। बुकिंग करने के बाद भी वेटिंग अकबरपुर बेक निवासी बुजुर्ग महिला शमीना खातून ने बताया कि 3 दिन पहले ही गैस बुकिंग कराई थी। खाते से 1001 रुपए कट भी गए, लेकिन डीएसी नंबर नहीं आया। काफी अनुरोध करने के बाद उन्हें सिलेंडर दिया गया। खासकर रमजान के महीने में काफी परेशानी बढ़ गई है। सुपौल मंदिर घाट की गीता देवी और कसरोड निवासी अनिल कुमार झा का कहना है कि 6 मार्च को सिलेंडर बुक किया था, लेकिन आज तक डीएसी नंबर नहीं आया। घर में खाना कैसे बनेगा, बच्चे भी परेशान हैं। कुछ समझ में नहीं आ रहा है क्या होगा। नंबर आने पर गैस सिलेंडर की डिलीवरी जय माता दी इंडेन गैस एजेंसी के मैनेजर मुकेश सिंह का कहना है कि गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। सभी उपभोक्ताओं को निर्धारित मूल्य 1001 रुपए में सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। अफवाहों पर ध्यान मत दीजिए। नंबर आने पर आराम से सिलेंडर मिलेगा। ब्लैक में 2100 रुपए तक मांगा जा रहा है सिंहवाड़ा प्रखंड में भी गैस सिलेंडर को लेकर लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई उपभोक्ताओं का कहना है कि समय पर सिलेंडर नहीं मिलने के कारण शादी-विवाह जैसे बड़े कार्यक्रमों में भी लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाना पड़ रहा है। विश्वनाथपट्टी निवासी अंबेडकर यादव और राहुल यादव ने बताया कि उनके घर में शादी का कार्यक्रम है, लेकिन सिलेंडर नहीं मिलने के कारण भोज का खाना लकड़ी के चूल्हे पर बनाना पड़ा। अगर कहीं गैस सिलेंडर मिल भी रहा है तो 1900 से 2100 रुपए तक मांगा। 8 मार्च के बाद स्टॉक नहीं मिला बिठौली स्थित शिव गंगा एचपी गैस एजेंसी के संचालक विशाल शर्मा ने बताया कि 8 मार्च को 504 सिलेंडर की आपूर्ति हुई थी, जबकि एजेंसी के करीब 23 हजार उपभोक्ता हैं। यह स्टॉक उसी दिन दोपहर तक खत्म हो गया। पिछले तीन दिनों से स्टॉक आने का इंतजार कर रहे हैं। बुकिंग चार गुना तक बढ़ी

श्री हनुमान इंडियन गैस एजेंसी के संचालक विश्वनाथ चौधरी का कहना है कि गैस की आपूर्ति पहले की तरह हो रही है, लेकिन बुकिंग पहले से चार गुना बढ़ गई है। कई उपभोक्ता घर में सिलेंडर रहते हुए भी बुकिंग करा रहे हैं। पिछले दो दिनों से 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति भी बंद है। जमाखोरी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी सिंहवाड़ा प्रखंड की आपूर्ति पदाधिकारी आकांक्षा कुमारी ने बताया कि क्षेत्र की सभी चार गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया गया है। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर स्टॉक रजिस्टर और गोदाम की भी जांच की जा रही है। बुकिंग के अनुसार ही गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी की जा रही है। अगर कहीं कालाबाजारी या अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *