दरभंगा शहर कॉमर्शियल सिलेंडर की कमी है, जिस कारण होटल, रोस्टोरेंट और मैरिज हॉल का कारोबार प्रभावित हो रहा है। ज्यादातर मैरिज हॉल के संचालकों ने ऑन कैमरा कुछ भी कहने से परहेज किया, लेकिन ऑफ कैमरा बातचीत में उन्होंने बताया कि फिलहाल शादी-विवाह का लग्न ज्यादा नहीं होने के कारण बुकिंग कम है। ऐसे में जो एक-दो कार्यक्रम हैं, उन्हें उपलब्ध गैस से आसानी से पूरा किया जा सकता है। कुछ संचालकों ने यह भी बताया कि अभी कोई बुकिंग नहीं है, इसलिए गैस की कमी का सीधा असर महसूस नहीं हो रहा है।
हालांकि, शहर के कई रेस्टोरेंट संचालकों ने गैस की कमी की बात स्वीकार की। एक रेस्टोरेंट संचालक ने बताया कि पहले जहां उनके यहां करीब 200 प्रकार के व्यंजन उपलब्ध रहते थे, वहीं गैस की कमी के कारण अब सिर्फ करीब 25 आइटम ही परोसे जा रहे हैं। कम बुकिंग से कारोबारियों में राहत कई रेस्टोरेंट में ग्राहकों के लिए सूचना भी दी गई है कि गैस की कमी के कारण सेवा देने में थोड़ी देर हो सकती है। नोटिस में ग्राहकों से 15 से 20 मिनट अतिरिक्त समय देने का अनुरोध किया गया है।
रेस्टोरेंट संचालकों का कहना है कि यदि गैस आपूर्ति जल्द सामान्य नहीं हुई तो आने वाले दिनों में कारोबार पर और असर पड़ सकता है। वहीं, मैरिज हॉल संचालक फिलहाल कम बुकिंग के कारण स्थिति को संभालने योग्य बता रहे हैं।
कुल मिलाकर, दरभंगा में गैस सिलेंडर की कमी का असर सबसे ज्यादा होटल और रेस्टोरेंट कारोबार पर दिख रहा है। दरभंगा शहर कॉमर्शियल सिलेंडर की कमी है, जिस कारण होटल, रोस्टोरेंट और मैरिज हॉल का कारोबार प्रभावित हो रहा है। ज्यादातर मैरिज हॉल के संचालकों ने ऑन कैमरा कुछ भी कहने से परहेज किया, लेकिन ऑफ कैमरा बातचीत में उन्होंने बताया कि फिलहाल शादी-विवाह का लग्न ज्यादा नहीं होने के कारण बुकिंग कम है। ऐसे में जो एक-दो कार्यक्रम हैं, उन्हें उपलब्ध गैस से आसानी से पूरा किया जा सकता है। कुछ संचालकों ने यह भी बताया कि अभी कोई बुकिंग नहीं है, इसलिए गैस की कमी का सीधा असर महसूस नहीं हो रहा है।
हालांकि, शहर के कई रेस्टोरेंट संचालकों ने गैस की कमी की बात स्वीकार की। एक रेस्टोरेंट संचालक ने बताया कि पहले जहां उनके यहां करीब 200 प्रकार के व्यंजन उपलब्ध रहते थे, वहीं गैस की कमी के कारण अब सिर्फ करीब 25 आइटम ही परोसे जा रहे हैं। कम बुकिंग से कारोबारियों में राहत कई रेस्टोरेंट में ग्राहकों के लिए सूचना भी दी गई है कि गैस की कमी के कारण सेवा देने में थोड़ी देर हो सकती है। नोटिस में ग्राहकों से 15 से 20 मिनट अतिरिक्त समय देने का अनुरोध किया गया है।
रेस्टोरेंट संचालकों का कहना है कि यदि गैस आपूर्ति जल्द सामान्य नहीं हुई तो आने वाले दिनों में कारोबार पर और असर पड़ सकता है। वहीं, मैरिज हॉल संचालक फिलहाल कम बुकिंग के कारण स्थिति को संभालने योग्य बता रहे हैं।
कुल मिलाकर, दरभंगा में गैस सिलेंडर की कमी का असर सबसे ज्यादा होटल और रेस्टोरेंट कारोबार पर दिख रहा है।