बैकुंठपुर। कांग्रेस ने रविवार को घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 60 रुपए तथा कॉमर्शियल सिलेंडर में 115 रुपए की बढ़ोतरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन (Gas cylinder price hike) किया। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कुमार चौक में प्रधानमंत्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर जमकर नारे लगाए। जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई लगातार बढ़ रही है, जिससे आम जनता विशेषकर गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों पर भारी आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि रसोई गैस (Gas cylinder price hike) आम जनता की दैनिक आवश्यकता है, लेकिन बार-बार कीमतों में वृद्धि से लोगों को गंभीर आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेसियों ने बढ़ी हुई गैस कीमतों को तत्काल वापस लेने की मांग की।
कार्यकर्ताओंं ने कहा कि महंगाई पर नियंत्रण करने में केंद्र सरकार पूरी तरह विफल साबित हो रही है। आम जनता को राहत देने के बजाय लगातार महंगाई का बोझ बढ़ाया जा रहा है। कांग्रेस (Gas cylinder price hike) ने चेतावनी दी, कि गैस सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतों को वापस नहीं लेने पर आगे भी आंदोलन जारी रहेगा।
Gas cylinder price hike: प्रदर्शन में ये हुए शामिल
विरोध प्रदर्शन (Gas cylinder price hike) में पूर्व जिला अध्यक्ष नजीर अजहर, पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला, कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल, उपाध्यक्ष प्रवीर भट्टाचार्य, हेमसागर यादव, बिहारी लाल राजवाड़े, भूपेंद्र यादव, आशीष यादव, कृष्ण कुमार राजवाड़े, अनिल जायसवाल, यूसुफ इराकी, आशीष डबरे, दीपक गुप्ता, राजीव गुप्ता, आशीष डबरे, एजाज गुड्डू, एसएन मोदी, संजोती मरकाम, अन्नपूर्णा सिंह, चांदनी सोनी सहित अन्य मौजूद थे।


