नारणपुरा में गैस सिलेंडर में ब्लास्ट, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे

नारणपुरा में गैस सिलेंडर में ब्लास्ट, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे

अहमदाबाद शहर के नारणपुरा क्षेत्र के चामुंडानगर के एक मकान में घरेलू एलपीजी सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका हुआ। यह हादसा मंगलवार तड़के उस समय हुआ जब परिवार सदस्य सो रहे थे। इस घटना में पांच सदस्य झुलस गए। इन सभी को सोला सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। धमाके का प्राथमिक कारण गैस में रिसाव माना जा रहा है। आग लगने के कारण घर की कई वस्तुएं जलकर खाक हो गईं।

अहमदाबाद फायर फायर ब्रिगेड के अनुसार चामुंडानगर में एक मकान में गैस लीकेज की सूचना मिली थी। इस आधार पर टीम मौके पर पहुंची लेकिन उससे पहले ही सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इस घटना में झुलसे एक ही परिवार के सदस्यों में राजुभाई (35), हीराभाई (45) मणिलाल (46) व सोहनभाई (50) समेत पांच को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से सोला सिविल अस्पताल ले जाया गया। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।दूर-दूर तक सुनी गई आवाजधमाका इतना प्रचंड था कि दूर तक आवाज सुनाई दी। मकान की छत और दीवारों में दरारें पड़ गईं, घर का सामान और गद्दे जलकर खाक हो गए। आसपास के दो मकानों की खिड़कियों के कांच भी टूट गए।

स्थानीय लोगों ने बताया कि धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि कुछ क्षणों के लिए भूकंप जैसा अनुभव हुआ। फायर विभाग के अधिकारियों का मानना है कि प्राथमिक तौर पर सिलेंडर की नली या रेगुलेटर से गैस लीकेज हुआ होगा। संभावित बिजली का स्विच आन से स्पार्क हुआ होगा और पूरे घर में फैले गैस में धमका हो गया होगा। फिलहाल एफएसएल टीम और घाटलोडिया पुलिस ने जांच शुरू कर दी है ताकि हादसे का स्पष्ट कारण कारण पता चल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *