फरीदाबाद में दिनदहाड़े गैस कटिंग जारी VIDEO:DFSC बोली- टीमें कर रही है जांच, पहचान होने पर होगी कार्रवाही, लोगों का लाइन में लगना जारी

फरीदाबाद में दिनदहाड़े गैस कटिंग जारी VIDEO:DFSC बोली- टीमें कर रही है जांच, पहचान होने पर होगी कार्रवाही, लोगों का लाइन में लगना जारी

फरीदाबाद में अलग-अलग जगह से गैस एजेंसियों के कर्मचारी द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर से गैस चोरी करने के कई वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। जिसके बाद अब विभाग हरकत में आया है। जिला खाद्य आपूर्ति विभाग के द्वारा अब इन वायरल वीडियों की जांच कर कार्रवाही करने की बात कही जा रही है। हांलाकि शहर में अभी भी लोग एजेंसियों के बाहर सिलेंडर लेने के लिए लाइननों में लगे है। अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध के चलते देश में जहां घरेलू और कर्मशियल गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं के सामने परेशानी बरकरार है। लोगों गैस सिलेंडर लेने के लिए कई एजेंसियों पर सुबह 3 बजे से लाइनों में लगे है। ऐसे में गैस एजेंसियों के कर्मचारी गैस को चोरी करके उपभोक्ताओं की जेब काटने और अपनी जेब भरने में लगे है।
पहला वीडियों ओल्ड फरीदाबाद का घरेलू गैस सिलेंडर से गैस चोरी का पहला वीडियों ओल्ड फरीदाबाद का बताया जा रहा है। वीडियों में देखा जा सकता है कि सिलेंडर सप्लाई करने वाले टेपों के अंदर किस तरकी से भरे गैस सिलेंडर से गैस को निकालकर दूसरे सिलेंडर में भरा जा रहा है। एक शख्स के द्वारा इसका वीडियों बनाकर वायरल कर दिया गया है। वाहन पर एचपी गैस एजेंसी का नाम लिखा है। ये वाहन घर-घर जाकर गैस सिलेंडर की सप्लाई करने का काम करता है। दूसरा वीडियों आर्य नगर का गैस चोरी का दूसरा वीडियों आर्य नगर, गली नंबर 3, बल्लभगढ़ का है। जहां पर खुले में कर्मचारी गैस कटिंग कर रहा है। हांलाकि ये कर्मचारी कौन सी एजेंसी का इसका पता नही चल पाया है। लेकिन वीडियों में पता चल रहा है कि गैस चोरी करने वाला शख्स साइकिल पर सिलेंडर सप्लाई का काम करता है। शख्स के द्वारा आर्यनगर में गली के पास सिलेंडर से गैस निकालकर दूसरे सिलेंडर में भरी जा रही है। डीएफएससी बोली टीमें जांच कर रही फरीदाबाद DFSC कविता परिहार ने जानकारी देते हुए बताया कि, उनका विभाग इन वीडियों की जांच कर रहा है। वीडियों में दिखने वाले कर्मचारियों के आधार पर गैस एजेंसियों की पहचान की जा रही है। पहचान के बाद जो भी गैस एजेंसी के बारे में पता चलेगा उसके खिलाफ कार्रवाही की जायेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *