Garry Sandhu Birthday: सिंगर बनना नहीं था सपना, किस्मत ने बनाया Punjabi Music का Superstar

Garry Sandhu Birthday: सिंगर बनना नहीं था सपना, किस्मत ने बनाया Punjabi Music का Superstar
आज यानी की 04 अप्रैल को पंजाबी सिंगर गैरी संधू अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। संधू कभी सिंगर नहीं बनना चाहते थे और उन्होंने न कभी संगीत करियर बनाने का सपना देखा। लेकिन अन्य सिंगर्स को देखते-सुनते और समझते हुए गैरी संधू का रुझान संगीत की ओर बढ़ा। आज वह ग्लोबल लेवल पर फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर गैरी संधू के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…

जन्म और परिवार

जालंधर के गांव रूड़का कलां में 04 अप्रैल 1984 को गैरी संधू का जन्म हुआ था। वह पढ़ाई में कमजोर थे और उनके पिता एक ड्राइवर थे। गैरी संधू का परिवार आर्थिक रूप से संपन्न नहीं था। आमदनी कम होने के कारण उनके परिवार को आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ा। ऐसे में परिवार की परेशानियों को देखते हुए गैरी ने गायन में किस्मत आजमाने की सोचा।

धार्मिक स्थलों पर गाते थे गाना

गैरी संधू घर में रेडियो पर गाना सुनते थे और फिर कई धार्मिक स्थलों पर जाकर गाना गाते थे। ऐसे में उन्होंने कविश्री शैली सीखने का फैसला किया। वहीं 13 साल की उम्र में उन्होंने गुरदीप सिंह से पंजाब के लोकगीत को सीखा। इसके बाद उन्होंने बेहतर भविष्य और पैसे की तलाश में इंग्लैंड चले गए। गैरी संधू ने 10वीं कक्षा के बाद आगे पढ़ाई नहीं की और पढ़ाई के बदले काम को चुना।

पॉपुलर हुए गैरी

इंग्लैंड में गैरी संधू ने कई अलग-अलग तरह के काम किए। फिर साल 2019 में ‘मैं नी पींदा’ गाना रिलीज किया। इस गाने में भांगड़ा स्टाइल और पंजाबी वाइब ने फैंस को अपना दीवाना बना दिया। लेकिन इसी के साथ सिंगर को साल 2011 में भारत वापस भेज दिया गया। वहीं यूके में गैरी संधू पर अवैध रूप से रहने के आरोप लगे। ऐसे में उनको डिपोर्ट करके भारत भेज दिया गया। अब तक सिंगर के 4 गाने रिलीज हो चुके थे और गैरी काफी ज्यादा पॉपुलर हो चुके थे।

गैरी के गाने

इंग्लैंड से भारत आने के बाद सिंगर को बड़ा झटका लगा। क्योंकि सिंगर को न सिर्फ डिपोर्ट किया गया, बल्कि 8 साल का बैन भी लगाया गया। भारत में रहने के बाद गैरी डिप्रेशन महसूस करने लगे। ऐसे में उनकी मां ने गैरी का हौसला बढ़ाया। वहीं साल 2017 में जैस्मीन सैंडलस के साथ गैरी का ‘इलीगल वेपन’ और ‘बेबी’ गाना सुपरहिट साबित हुआ।
 
इसके बाद गैरी को फिल्मों में गाने के ऑफर आने लगे। उन्होंने फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ के लिए ‘हौली हौली’ और फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर 3D’ में तीन गानों ‘सिप सिप 2.0’, ‘इलीगल वेपन 2.0’, और ‘कमिंग होम’ में अपनी आवाज से गैरी ने फैंस को अपना दीवाना बना लिया। इसके अलावा गैरी ने खुद का सिंगल एल्बम भी रिलीज किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *