गढ़कुंडार महोत्सव: प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर-एसपी ने लिया जायजा:निवाड़ी में 27 से 29 दिसंबर तक महाराजा खेत सिंह खंगार स्मृति महोत्सव

गढ़कुंडार महोत्सव: प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर-एसपी ने लिया जायजा:निवाड़ी में 27 से 29 दिसंबर तक महाराजा खेत सिंह खंगार स्मृति महोत्सव

निवाड़ी जिले के गढ़कुंडार में 27 से 29 दिसंबर तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय महाराजा खेत सिंह खंगार स्मृति महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महोत्सव को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। इसी क्रम में, निवाड़ी कलेक्टर जमुना भिड़े ने शुक्रवार सुबह पुलिस अधीक्षक डॉ. राय सिंह नरवरिया और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने आयोजन स्थल, मेला परिसर, गजानन माता मंदिर क्षेत्र और ऐतिहासिक मुख्य किले का जायजा लिया। कलेक्टर जमुना भिड़े ने बताया कि संस्कृति विभाग द्वारा यह आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ एक भव्य मेले का भी आयोजन होता है। इस वर्ष भी स्थानीय स्तर पर कई सांस्कृतिक और पारंपरिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे क्षेत्र की संस्कृति और विरासत को बढ़ावा मिलेगा। महोत्सव की व्यवस्था को लेकर दिशा निर्देश दिए निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने महोत्सव में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने के स्पष्ट निर्देश दिए। सुरक्षा, यातायात, पेयजल, स्वच्छता और भीड़ प्रबंधन को लेकर पुलिस अधीक्षक और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। प्रशासन का दावा है कि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए हर स्तर पर पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि आयोजन के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त रहें। लाखों लोगों के आने की संभावना है, उनकी सुविधा और सुरक्षा के लिये पूरी तैयारियां की गई है।संस्कृति विभाग भी अपनी सांस्कृतिक गतिविधियों के लिये अपनी टीम भेजेगा। तीन दिन तक आयोजन में गायन और लोक संस्कृति से जुढ़ी प्रस्तुतियां होगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *