मुजफ्फरपुर जिले के गरहां थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर लीची बगान से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। रविवार रात हुई इस कार्रवाई में लगभग डेढ़ लाख रुपये से अधिक मूल्य की 13 कार्टून विदेशी शराब जब्त की गई। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार वर्मा के नेतृत्व में बोचहां प्रखंड के हमीदपुर गांव में शराब तस्करों के खिलाफ छापेमारी की गई। पुलिस को देखते ही तस्कर मौके से फरार हो गए। तलाशी के दौरान लीची बगान में छिपाकर रखी गई शराब मिली। बरामद की गई 13 कार्टून विदेशी शराब की कुल मात्रा 112 लीटर बताई गई है। पुलिस ने जब्त शराब को थाने लाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार वर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह सघन छापेमारी अभियान चलाया गया था। इस मामले में अज्ञात तस्करों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है और उन्हें चिन्हित करने का प्रयास किया जा रहा है। मुजफ्फरपुर जिले के गरहां थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर लीची बगान से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। रविवार रात हुई इस कार्रवाई में लगभग डेढ़ लाख रुपये से अधिक मूल्य की 13 कार्टून विदेशी शराब जब्त की गई। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार वर्मा के नेतृत्व में बोचहां प्रखंड के हमीदपुर गांव में शराब तस्करों के खिलाफ छापेमारी की गई। पुलिस को देखते ही तस्कर मौके से फरार हो गए। तलाशी के दौरान लीची बगान में छिपाकर रखी गई शराब मिली। बरामद की गई 13 कार्टून विदेशी शराब की कुल मात्रा 112 लीटर बताई गई है। पुलिस ने जब्त शराब को थाने लाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार वर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह सघन छापेमारी अभियान चलाया गया था। इस मामले में अज्ञात तस्करों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है और उन्हें चिन्हित करने का प्रयास किया जा रहा है।


