गांधी मैदान में 6 से 8 फरवरी तक बागवानी महोत्सव

पटना| किसानों की आमदनी बढ़ाने, कृषि विविधीकरण और रोजगार सृजन के उद्देश्य से गांधी मैदान में 6 से 8 फरवरी तक बागवानी महोत्सव 2026 का आयोजन होगा। उद्देश्य किसानों, उद्यमियों और युवाओं को बागवानी से जुड़ी आधुनिक तकनीकों से जोड़ना है। साथ ही, उन्नत पौध सामग्री, फल-सब्ज़ी उत्पादन, प्रसंस्करण, संरक्षण और विपणन की नवीन प्रणालियों से जोड़ना है, ताकि वे बागवानी से अपनी आय बढ़ा सकें। कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि बागवानी आज पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर वैज्ञानिक और व्यावसायिक कृषि प्रणाली का रूप ले चुकी है। यह न केवल किसानों की आमदनी बढ़ाने में सहायक है, बल्कि ग्रामीण युवाओं और महिलाओं के लिए स्वरोजगार और उद्यमिता के नए अवसर भी पैदा कर रही है। पटना| किसानों की आमदनी बढ़ाने, कृषि विविधीकरण और रोजगार सृजन के उद्देश्य से गांधी मैदान में 6 से 8 फरवरी तक बागवानी महोत्सव 2026 का आयोजन होगा। उद्देश्य किसानों, उद्यमियों और युवाओं को बागवानी से जुड़ी आधुनिक तकनीकों से जोड़ना है। साथ ही, उन्नत पौध सामग्री, फल-सब्ज़ी उत्पादन, प्रसंस्करण, संरक्षण और विपणन की नवीन प्रणालियों से जोड़ना है, ताकि वे बागवानी से अपनी आय बढ़ा सकें। कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि बागवानी आज पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर वैज्ञानिक और व्यावसायिक कृषि प्रणाली का रूप ले चुकी है। यह न केवल किसानों की आमदनी बढ़ाने में सहायक है, बल्कि ग्रामीण युवाओं और महिलाओं के लिए स्वरोजगार और उद्यमिता के नए अवसर भी पैदा कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *