गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के पिता को अस्पताल से मिली छुट्‌टी:प्रोडक्शन वारंट पर कपूरथला ले जाया गया, पेट दर्द की शिकायत पर कराया था भर्ती

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के पिता को अस्पताल से मिली छुट्‌टी:प्रोडक्शन वारंट पर कपूरथला ले जाया गया, पेट दर्द की शिकायत पर कराया था भर्ती

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के पिता शमशेर सिंह को बुधवार को बठिंडा के निजी अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। उन्हें अब पुलिस वारंट पर कपूरथला ले जाया जा रहा है। आरोपी शमशेर सिंह को श्री मुक्तसर साहिब पुलिस ने पेट दर्द की शिकायत होने पर तीन दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया था। खराब सेहत के कारण उन्हें बठिंडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तीन दिन अस्पताल में रहने के बाद उन्हें छुट्टी दी गई। अस्पताल के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। इस मामले पर फिलहाल न तो पुलिस अधिकारी और न ही अस्पताल के डॉक्टर कुछ भी कहने को तैयार हैं। बता दें कि, शमशेर सिंह और उनकी पत्नी 50 लाख रुपए की फिरौती मांगने के एक मामले में 14 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में हैं। मुक्तसर पुलिस ने कुछ दिन पहले शमशेर सिंह और उनकी मां को अमृतसर से गिरफ्तार किया था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *