गैंगस्टर गोल्डी बराड़ माता-पिता की गिरफ्तारी से बौखलाया:पंजाब पुलिस-लीडर्स को धमकी दी, बोला- तुम्हारे बच्चे कहां सब पता, नाजायज करोगे तो रोज एक मारेंगे

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ माता-पिता की गिरफ्तारी से बौखलाया:पंजाब पुलिस-लीडर्स को धमकी दी, बोला- तुम्हारे बच्चे कहां सब पता, नाजायज करोगे तो रोज एक मारेंगे

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड गैंगस्टर गोल्डी बराड़ अपने माता-पिता की गिरफ्तारी के बाद बौखला गया है। गैंगस्टर का एक कथित ऑडियो सामने आया है, जिसमें वह पुलिस और सरकार को खुली धमकियां देता सुनाई दे रहा है। गोल्डी बराड़ कहता है कि पुलिस और नेताओं के बच्चे विदेशों में कहां-कहां हैं, उसे सब पता है। वह धमकी देता है कि “तुम सिर्फ पंजाब में हो और हम पूरी दुनिया में हैं। अगर हमने नाजायज करना शुरू कर दिया तो रोज एक आदमी मारा जा सकता है, इसलिए हद में रहो।” दरअसल, गोल्डी बराड़ के माता-पिता को 2 साल पुराने फिरौती मामले में मुक्तसर पुलिस ने अमृतसर के एक होटल से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 30 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने एक शिक्षक से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी और जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी माता-पिता फिरौती की रकम से गुजारा कर रहे थे। गोल्डी बराड़ ने कथित ऑडियो में क्या कहा जानिए… अब पढ़िए माता-पिता क्यों हुए गिरफ्तार… गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के बारे में जानिए… मुक्तसर साहिब में जन्म, पिता ASI रिटायर्ड गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का असली नाम सतविंदर सिंह गोल्डी है। वह पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब का रहने वाला है। उसका जन्म 1994 में हुआ था। गोल्डी के पिता शमशेर सिंह पंजाब पुलिस में एएसआई रहे हैं। 20 से ज्यादा हत्याएं करवा चुका गोल्डी बराड़ को लॉरेंस गैंग का अहम सदस्य माना जाता था। वह अब तक राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में 20 से ज्यादा हत्याएं करवा चुका है। साथ ही साथ गोल्डी पर हत्या, रंगदारी, हथियारों की तस्करी सहित अन्य 50 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। अमेरिका से गैंग को ऑपरेट कर रहा गोल्डी बराड़ स्टडी वीजा पर कनाडा गया था और वहीं की नागरिकता हासिल कर ली। इसके बाद उसने विदेश बैठकर अपराधी नेटवर्क खड़ा किया। वह अभी अमेरिका से गैंग को ऑपरेट कर रहा है। 2022 में पंजाबी सिंगर की हत्या करवाई गोल्डी बराड़ का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में तब आया जब उसने 29 मई 2022 को पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की मानसा में हत्या करवाई। इसके बाद से वह लगातार चर्चाओं और जांच एजेंसियों के निशाने पर बना हुआ है। उसने लॉरेंस गैंग के इशारे पर कई कारोबारियों से रंगदारी मांगी और कई जगहों पर फायरिंग भी करवाई थी। हालांकि अब वह लॉरेंस से अलग हो चुका है। गोल्डी के बढ़ते अपराधों को देखते हुए जून 2022 में उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया। वहीं जनवरी 2024 में भारत सरकार ने उसे आतंकवादी घोषित कर दिया और उस पर यूएपीए (UAPA) के तहत कार्रवाई की गई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *