बांसवाड़ा| शहर के दाहोद रोड स्थित नाथेलाव तालाब की पाल पर स्थापित गणगौर प्रतिमा की झांकी इन दिनों बदहाली का शिकार है। प्रतिमा के आसपास मकड़ियों के जाले लगे हुए हैं और चारों ओर कचरा फैला पड़ा है। कुछ ही दिनों बाद गणगौर महोत्सव के तहत शहर में भव्य शोभायात्रा निकलेगी और इसी स्थान पर बड़ी संख्या में महिलाएं गणगौर माता की पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचेंगी। इसके बावजूद जिम्मेदारों ने अब तक न तो यहां की सफाई और न ही व्यवस्थाओं को लेकर सुध नहीं ली है। स्थानीय लोगों ने नगर परिषद से तुरंत सफाई करवाकर झांकी की उचित व्यवस्था करवाने की मांग की है।


