कोटपूतली-पावटा में गणगौर पर्व मनाया गया:पावटा में ईसर-गौरी की सवारी निकली, महिलाओं ने की पूजा-अर्चना

कोटपूतली-पावटा में गणगौर पर्व मनाया गया:पावटा में ईसर-गौरी की सवारी निकली, महिलाओं ने की पूजा-अर्चना

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में गणगौर का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। उपखंड क्षेत्र पावटा में गणगौर माता की भव्य सवारी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस दौरान ईसर और गणगौर माता की पूजा-अर्चना की गई। शनिवार शाम 5 बजे नवविवाहिताओं के घर से गणगौर की सवारी प्रारंभ हुई। बैंड-बाजे और भव्य आतिशबाजी के साथ यह जुलूस शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए पावटा होली चौक पहुंचा। भवानी सिंह शेखावत और जयसिंह शेखावत ईसर को लेकर आगे चल रहे थे, जबकि उनके पीछे बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं। सवारी में साफा, अंगरखी और धोती से सजे ईसर तथा राजस्थानी चूंदड़ी व गोटा किनारी के लहंगे से सजी गौरी की प्रतिमाएं बेहद आकर्षक लग रही थीं। जुलूस में महिलाएं सजे-धजे परिधानों में सिर पर गणगौर की सवारी लिए ‘भंवर म्हाने पूजण द्यो गणगौर, भंवर म्हाने खेलण द्यो गणगौर’ जैसे मंगल गीत गाते हुए चल रही थीं। गणगौर महोत्सव के अवसर पर कस्बे के होली चौक में एक दिवसीय मेले का भी आयोजन किया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *