Alwar: जेल में गैंगवार; 6 बंदियों पर मामला दर्ज, जेलकर्मी चोटिल… यह है पूरा मामला    

Alwar: जेल में गैंगवार; 6 बंदियों पर मामला दर्ज, जेलकर्मी चोटिल… यह है पूरा मामला    

केंद्रीय कारागर अलवर में पिछले साल अक्टूबर में हुए गैंगवार में पांच महीने बाद डीआइजी जयपुर-भरतपुर रेंज के निर्देश पर महाराज गैंग के छह लोगों के खिलाफ कोतवाली थाना में मामला दर्ज कराया गया है। इस गैंगवार में बीच-बचाव करने आए कुछ जेलकर्मियों को भी चोटें आई थी।

गुट बनाकर मारपीट

एफआइआर के अनुसार 24 अक्टूबर को जेल के बैरक नं. पांच में सजा काट रहे महाराज गैंग के महाराज सिंह पुत्र रामनिवास, मनोहर उर्फ मुंडे पुत्र विश्राम, वसीम पुत्र हाकम, दीपक मीणा पुत्र धर्मपाल, आलिम पुत्र खैर मोहम्मद और सुनील पुत्र नारायण ने गुट बनाकर बैरक नंबर एक में निरुद्ध बंदी ओमशंकर पुत्र राजपाल और राहुल उर्फ पीके पुत्र कप्तान के साथ मारपीट की।

बीच-बचाव में चोटिल

इसमें ओमशंकर के आंख के ऊपरी हिस्से में चोट आई। घटनाक्रम के दौरान कार्यालय में मौजूद उप कारापाल सचिन कसाना, ड्यूटी प्रहरी सतीश शर्मा, राहुल वर्मा व नरेश गुर्जर सहित कुछ जेलकर्मियों ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो महाराज सिंह व अन्य ने उनके साथ अभद्र व्यवहार कर गाली-गौलज की। इस दौरान ड्यूटी ऑफिसर सतीश शर्मा की आंख पर हल्की चोट आई।

जयपुर भिजवाई तथ्यात्मक रिपोर्ट

पूरी घटना की तथ्यात्मक रिपोर्ट बनाकर जयपुर भेजी गई। जहां डीआइजी जयपुर-भरतपुर रेंज के स्तर पर जांच के बाद मारपीट के सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। डीआइजी के निर्देश पर महाराज सिंह, मनोहर उर्फ मुंडे, वसीम, दीपक मीणा, आलिम और सुनील के खिलाफ कोतवाली थाना में मामला दर्ज कराया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *