गयाजी में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप:एग्जाम देकर घर लौट रही थी, चार युवकों ने किया अगवा; 2 दिन तक समझौते का प्रयास

गयाजी में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप:एग्जाम देकर घर लौट रही थी, चार युवकों ने किया अगवा; 2 दिन तक समझौते का प्रयास

गयाजी में नाबालिग छात्रा(13) से गैंगरेप का मामला सामने आया है। एग्जाम देकर घर लौट रही थी। इस दौरान चार युवकों ने नशीली दवा सुंघाकर रास्ते से अगवा कर लिया। इसके बाद सुनसान जगह पर ले जाकर गंदा काम काम किया। घटना गुरुवार की है। पीड़ित परिवार ने इस संबंध में शुक्रवार को फतेहपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। सूत्रों के मुताबिक आरोपियों और पीड़िता का गांव एक ही है, इस वजह से समझौते का प्रयास किया गया। जब बात नहीं बनी तो मामला थाने तक पहुंच गया।
पिता को धक्का देकर भगाया पीड़िता की मां ने बताया कि ​गुरुवार दोपहर करीब एक बजे सरकारी स्कूल से परीक्षा देकर सहेली के साथ पैदल घर वापस आ रही थी। सुनसान इलाके में चार युवकों ने उसे घेर लिया। इससे पहले कि वो कुछ समझ पाती, आरोपियों ने उसके मुंह पर नशीली दवाई लगी रुमाल या कपड़ा सुंघा दिया। बेहोशी की हालत में वहां से उठाकर करीब एक किलोमीटर दूर सुनसान जगह पर ले गए और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। बेटी की सहेली किसी तरह वहां से भागकर घर पहुंची। उसने पूरी बात बताई। इसके बाद ‎परिवार के सदस्यों के साथ बेटी को खोजने ‎निकली। गांव से कुछ दूरी पर चार‎ लड़का बेटी के साथ दिखा।‎ हमलोगों को देखते हुए भाग निकला। बेटी बेसुध हालत में थी। कुछ देर बाद बच्ची को होश आया और उसने आपबीती सुनाई। ये सुनते ही होश उड़ गए। पिता न्याय की उम्मीद में एक आरोपी के घर पर पहुंचे। लेकिन परिजनों ने अपनी गलती मानने के बजाय बदसलूकी करने लगे। उन्हें धक्का मारकर घर से बाहर निकाल दिया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी है। जल्द होगा पूरे मामले का खुलासा वहीं, इस संबंध में थानाध्यक्ष मनोज कुमार का कहना है कि लड़की की मां ने लिखित शिकायत दी है। जिसके आधार पर तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट और अपहरण सहित गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। छानबीन चल रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। गयाजी में नाबालिग छात्रा(13) से गैंगरेप का मामला सामने आया है। एग्जाम देकर घर लौट रही थी। इस दौरान चार युवकों ने नशीली दवा सुंघाकर रास्ते से अगवा कर लिया। इसके बाद सुनसान जगह पर ले जाकर गंदा काम काम किया। घटना गुरुवार की है। पीड़ित परिवार ने इस संबंध में शुक्रवार को फतेहपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। सूत्रों के मुताबिक आरोपियों और पीड़िता का गांव एक ही है, इस वजह से समझौते का प्रयास किया गया। जब बात नहीं बनी तो मामला थाने तक पहुंच गया।
पिता को धक्का देकर भगाया पीड़िता की मां ने बताया कि ​गुरुवार दोपहर करीब एक बजे सरकारी स्कूल से परीक्षा देकर सहेली के साथ पैदल घर वापस आ रही थी। सुनसान इलाके में चार युवकों ने उसे घेर लिया। इससे पहले कि वो कुछ समझ पाती, आरोपियों ने उसके मुंह पर नशीली दवाई लगी रुमाल या कपड़ा सुंघा दिया। बेहोशी की हालत में वहां से उठाकर करीब एक किलोमीटर दूर सुनसान जगह पर ले गए और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। बेटी की सहेली किसी तरह वहां से भागकर घर पहुंची। उसने पूरी बात बताई। इसके बाद ‎परिवार के सदस्यों के साथ बेटी को खोजने ‎निकली। गांव से कुछ दूरी पर चार‎ लड़का बेटी के साथ दिखा।‎ हमलोगों को देखते हुए भाग निकला। बेटी बेसुध हालत में थी। कुछ देर बाद बच्ची को होश आया और उसने आपबीती सुनाई। ये सुनते ही होश उड़ गए। पिता न्याय की उम्मीद में एक आरोपी के घर पर पहुंचे। लेकिन परिजनों ने अपनी गलती मानने के बजाय बदसलूकी करने लगे। उन्हें धक्का मारकर घर से बाहर निकाल दिया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी है। जल्द होगा पूरे मामले का खुलासा वहीं, इस संबंध में थानाध्यक्ष मनोज कुमार का कहना है कि लड़की की मां ने लिखित शिकायत दी है। जिसके आधार पर तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट और अपहरण सहित गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। छानबीन चल रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *