बिहार पुलिस के DG कुंदन सहित 3 को गैलेंट्री अवार्ड:केंद्रीय गृह मंत्रालय से 22 पुलिसकर्मियों को सम्मान, 2 प्रेसिडेंट मेडल;17 विशिष्ट सेवा पदक मिलेंगे

बिहार पुलिस के DG कुंदन सहित 3 को गैलेंट्री अवार्ड:केंद्रीय गृह मंत्रालय से 22 पुलिसकर्मियों को सम्मान, 2 प्रेसिडेंट मेडल;17 विशिष्ट सेवा पदक मिलेंगे

गणतंत्र दिवस 2026 के मौके पर बिहार पुलिस के अधिकारियों और जवानों को तीनों श्रेणियों में दिए जाएंगे। केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से इसकी आधिकारिक घोषणा गणतंत्र दिवस के ठीक एक दिन पहले कर दी गई है। बिहार पुलिस के अफसरों और जवानों को मिलाकर कुल 22 लोगों के नामों की घोषणा की गई है। गैलेंट्री मेडल के लिए सीनियर IPS कुंदन कृष्णन समेत 3 अधिकारियों, प्रेसिडेंट मेडल के लिए 2 और मेरिटोरियस सर्विस के लिए 17 लोगों के नामों की घोषणा की गई है। 3 गैलेंट्री मेडल, 2 प्रेसिडेंट मेडल की घोषणा केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बिहार पुलिस के डीजी ऑपरेशन कुंदन कृष्णन को गैलेंट्री मेडल से सम्मानित करने की घोषणा की है। उनके साथ सब-इंस्पेक्टर अर्जुन लाल और कॉन्स्टेबल जितेंद्र सिंह को भी यह सम्मान मिलेगा। यह सम्मान उन्हें उनकी उत्कृष्ट सेवा और बहादुरी के लिए दिया जाएगा। इसके अलावा पुलिस सेवा के लिए प्रेसिडेंट मेडल (राष्ट्रपति पदक) के लिए बिहार पुलिस के डीएसपी उमेश लाल रजक और सब-इंस्पेक्टर नवरत्न कुमार के नामों की घोषणा की गई है। 17 पुलिसकर्मियों को विशिष्ट सेवा पदक केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से मेरिटोरियस सर्विस मेडल (विशिष्ट सेवा पदक) के लिए बिहार पुलिस के कुल 17 अधिकारियों और जवानों का चयन किया गया है। इनमें IG दलजीत सिंह, AIG राजीव रंजन-2, कमांडेंट अजय कुमार पांडेय, डीएसपी शैलेश मिश्रा, हेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार सिंह, सब-इंस्पेक्टर मो. एनुल हक, एएसआई नागेंद्र पांडेय, हेड कॉन्स्टेबल सुकरा उड़ाव, हेड कॉन्स्टेबल धर्मेंद्र कुमार, कॉन्स्टेबल मनोज कुमार सिंह, सब-इंस्पेक्टर ऋषिकेश कुमार, सब-इंस्पेक्टर मनोज कुमार, हेड कॉन्स्टेबल जवाहर लाल मंडल, हेड कॉन्स्टेबल उमेश कुमार सिंह, हेड कॉन्स्टेबल ओम प्रकाश, हेड कॉन्स्टेबल मो. रफी और सब-इंस्पेक्टर निक्कू कुमार सिंह शामिल हैं। पुलिस महकमे में उत्साह का माहौल इन सम्मानों की घोषणा के बाद पुलिस महकमे में उत्साह का माहौल है। गणतंत्र दिवस के मौके पर चयनित अधिकारियों और जवानों को उनकी उत्कृष्ट सेवा, साहस और कर्तव्यनिष्ठा के लिए यह सम्मान दिया जा रहा है। गणतंत्र दिवस 2026 के मौके पर बिहार पुलिस के अधिकारियों और जवानों को तीनों श्रेणियों में दिए जाएंगे। केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से इसकी आधिकारिक घोषणा गणतंत्र दिवस के ठीक एक दिन पहले कर दी गई है। बिहार पुलिस के अफसरों और जवानों को मिलाकर कुल 22 लोगों के नामों की घोषणा की गई है। गैलेंट्री मेडल के लिए सीनियर IPS कुंदन कृष्णन समेत 3 अधिकारियों, प्रेसिडेंट मेडल के लिए 2 और मेरिटोरियस सर्विस के लिए 17 लोगों के नामों की घोषणा की गई है। 3 गैलेंट्री मेडल, 2 प्रेसिडेंट मेडल की घोषणा केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बिहार पुलिस के डीजी ऑपरेशन कुंदन कृष्णन को गैलेंट्री मेडल से सम्मानित करने की घोषणा की है। उनके साथ सब-इंस्पेक्टर अर्जुन लाल और कॉन्स्टेबल जितेंद्र सिंह को भी यह सम्मान मिलेगा। यह सम्मान उन्हें उनकी उत्कृष्ट सेवा और बहादुरी के लिए दिया जाएगा। इसके अलावा पुलिस सेवा के लिए प्रेसिडेंट मेडल (राष्ट्रपति पदक) के लिए बिहार पुलिस के डीएसपी उमेश लाल रजक और सब-इंस्पेक्टर नवरत्न कुमार के नामों की घोषणा की गई है। 17 पुलिसकर्मियों को विशिष्ट सेवा पदक केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से मेरिटोरियस सर्विस मेडल (विशिष्ट सेवा पदक) के लिए बिहार पुलिस के कुल 17 अधिकारियों और जवानों का चयन किया गया है। इनमें IG दलजीत सिंह, AIG राजीव रंजन-2, कमांडेंट अजय कुमार पांडेय, डीएसपी शैलेश मिश्रा, हेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार सिंह, सब-इंस्पेक्टर मो. एनुल हक, एएसआई नागेंद्र पांडेय, हेड कॉन्स्टेबल सुकरा उड़ाव, हेड कॉन्स्टेबल धर्मेंद्र कुमार, कॉन्स्टेबल मनोज कुमार सिंह, सब-इंस्पेक्टर ऋषिकेश कुमार, सब-इंस्पेक्टर मनोज कुमार, हेड कॉन्स्टेबल जवाहर लाल मंडल, हेड कॉन्स्टेबल उमेश कुमार सिंह, हेड कॉन्स्टेबल ओम प्रकाश, हेड कॉन्स्टेबल मो. रफी और सब-इंस्पेक्टर निक्कू कुमार सिंह शामिल हैं। पुलिस महकमे में उत्साह का माहौल इन सम्मानों की घोषणा के बाद पुलिस महकमे में उत्साह का माहौल है। गणतंत्र दिवस के मौके पर चयनित अधिकारियों और जवानों को उनकी उत्कृष्ट सेवा, साहस और कर्तव्यनिष्ठा के लिए यह सम्मान दिया जा रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *