कुलपति को सौंपी गई चुनाव की पूरी रिपोर्ट:रिंकल यादव के नाम में गलती पर कहा- यह मानवीय भूल, पटना विवि में कोर कमेटी की बैठक

पटना यूनिवर्सिटी में आज कोर कमेटी की बैठक हुई। बैठक में चुनाव प्रक्रिया की पूरी रिपोर्ट कुलपति को सौंपी गई। इसके साथ ही चुनाव के दौरान मतदाता पर्ची में एक प्रत्याशी रिंकल यादव के नाम में हुई गलती से जुड़ी डिटेल जानकारी दी गई। इसके साथ ही समिति ने बताया कि रिंकल कुमार के नाम पर जो भी मत मिले थे, उसे रिंकल यादव के पक्ष में मानते हुए मतगणना किया गया। केंद्रीय चुनाव समिति ने इसे गैर इरादतन मानवीय भूल के लिए खेद प्रकट किया। प्रत्याशी को आश्वस्त किया कि ऐसी गलती किसी दुर्भावना या पक्षपात के दृष्टिकोण से नहीं किया गया है। बैठक में केंद्रीय चुनाव समिति के सभी 13 सदस्य मौजूद रहे। पीयू के दीक्षा समारोह में टाॅपर को मिलेगा पुरस्कार इसके साथ ही पटना विश्वविद्यालय दीक्षा समारोह में टाॅपर छात्र को सर गणेश दत्त सिंह पुरस्कार देने का निर्णय लिया गया। साथ ही सर गणेश दत्त सिंह छात्रवृत्ति योजना को ऋण मुक्त करने का निर्णय लिया गया और इसका नाम सर गणेश दत्त सिंह छात्रवृत्ति योजना रखा गया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अबतक जितने भी लोग सर गणेश दत्त योजना का लाभ प्राप्त किए हैं उनसे स्वेच्छा सहयोग राशि देने का आग्रह किया जाएगा। कृष्णा घाट से अशोक राजपथ तक जाने वाली सड़क को सर गणेश दत्त सिंह मार्ग करने का निर्णय लिया गया।
छात्रसंघ चुनाव से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी प्रो. शंकर कुमार ने कहा है कि छात्रसंघ चुनाव से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर इस बैठक में चर्चा हुई। इस संबंध में पत्र की प्रति छात्र कल्याण अधिष्ठाता, कुलानुशासक, कुलपति के विशेष कार्याधिकारी समेत कोर कमेटी के सभी सदस्यों को भेजी गई थी। पटना यूनिवर्सिटी में आज कोर कमेटी की बैठक हुई। बैठक में चुनाव प्रक्रिया की पूरी रिपोर्ट कुलपति को सौंपी गई। इसके साथ ही चुनाव के दौरान मतदाता पर्ची में एक प्रत्याशी रिंकल यादव के नाम में हुई गलती से जुड़ी डिटेल जानकारी दी गई। इसके साथ ही समिति ने बताया कि रिंकल कुमार के नाम पर जो भी मत मिले थे, उसे रिंकल यादव के पक्ष में मानते हुए मतगणना किया गया। केंद्रीय चुनाव समिति ने इसे गैर इरादतन मानवीय भूल के लिए खेद प्रकट किया। प्रत्याशी को आश्वस्त किया कि ऐसी गलती किसी दुर्भावना या पक्षपात के दृष्टिकोण से नहीं किया गया है। बैठक में केंद्रीय चुनाव समिति के सभी 13 सदस्य मौजूद रहे। पीयू के दीक्षा समारोह में टाॅपर को मिलेगा पुरस्कार इसके साथ ही पटना विश्वविद्यालय दीक्षा समारोह में टाॅपर छात्र को सर गणेश दत्त सिंह पुरस्कार देने का निर्णय लिया गया। साथ ही सर गणेश दत्त सिंह छात्रवृत्ति योजना को ऋण मुक्त करने का निर्णय लिया गया और इसका नाम सर गणेश दत्त सिंह छात्रवृत्ति योजना रखा गया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अबतक जितने भी लोग सर गणेश दत्त योजना का लाभ प्राप्त किए हैं उनसे स्वेच्छा सहयोग राशि देने का आग्रह किया जाएगा। कृष्णा घाट से अशोक राजपथ तक जाने वाली सड़क को सर गणेश दत्त सिंह मार्ग करने का निर्णय लिया गया।
छात्रसंघ चुनाव से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी प्रो. शंकर कुमार ने कहा है कि छात्रसंघ चुनाव से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर इस बैठक में चर्चा हुई। इस संबंध में पत्र की प्रति छात्र कल्याण अधिष्ठाता, कुलानुशासक, कुलपति के विशेष कार्याधिकारी समेत कोर कमेटी के सभी सदस्यों को भेजी गई थी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *