पुलिस ग्राउंड में हुई गणतंत्र दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल:बैतूल में 26 को कलेक्टर फहराएंगे तिरंगा; SDM ने ली परेड की सलामी

पुलिस ग्राउंड में हुई गणतंत्र दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल:बैतूल में 26 को कलेक्टर फहराएंगे तिरंगा; SDM ने ली परेड की सलामी

बैतूल में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। शनिवार को स्थानीय पुलिस ग्राउंड में जिला स्तरीय समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल (अंतिम अभ्यास) उत्साह और अनुशासन के साथ पूरी हुई। इस दौरान एसडीएम अभिजीत सिंह ने परेड की सलामी ली। 26 जनवरी को जिला मुख्यालय पर होने वाले मुख्य समारोह में कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। रिहर्सल में मुख्य अतिथि के आगमन, परेड निरीक्षण, संदेश वाचन, हर्ष फायर, पीटी प्रदर्शन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और मंच संचालन की पूरी प्रक्रिया का अभ्यास किया गया। सभी प्रतिभागियों ने समयबद्धता और अनुशासन का पालन करते हुए अपनी-अपनी प्रस्तुतियां दीं। दिनेश मस्कोले संभालेंगे परेड की कमान इस वर्ष गणतंत्र दिवस परेड की कमान दिनेश मस्कोले संभालेंगे, जबकि गजेंद्र केन सेकंड इन कमांड रहेंगे। परेड में एसएएफ प्लाटून, जिला पुलिस बल, वन विभाग, होमगार्ड शौर्य दल, एनसीसी कैडेट्स और विभिन्न स्कूलों की टुकड़ियां शामिल होंगी। परेड में भारत भारती स्कूल और पुलिस बल के दो बैंड दल आपस में तालमेल बिठाएंगे। इनके हाथों में रहेगी प्लाटून की जिम्मेदारी पुलिस बल का नेतृत्व उप निरीक्षक इरफान कुरैशी, एसएएफ प्लाटून का उप निरीक्षक अखिलेश राव, जिला होमगार्ड का प्लाटून कमांडर सुनीता पंद्रे और वन विभाग का नेतृत्व अरविंद शुक्ला करेंगे। वहीं, जेएच कॉलेज की सीनियर विंग एनसीसी का नेतृत्व अनुसुइया धुर्वे, सीनियर डिवीजन एनसीसी का निलेश उइके और एनएसएस यूनिट का नेतृत्व नरगिश शाह व नितिन पवार करेंगे। ट्रैफिक वार्डन दल की कमान सनी ठाकुर के पास रहेगी। SP और एडीएम ने देखी व्यवस्थाएं रिहर्सल के दौरान पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन, अपर कलेक्टर वंदना जाट, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। जिला प्रशासन ने समारोह को गरिमामय और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। देखिए रिहर्सल की तस्वीरें…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *