आगरा में मिलावटखोरों पर FSDA का चला बुलडोजर:209 किलो मिठाई कराई नष्ट, होली को लेकर अभियान जारी

आगरा में मिलावटखोरों पर FSDA का चला बुलडोजर:209 किलो मिठाई कराई नष्ट, होली को लेकर अभियान जारी

आगरा में होली के त्यौहार से पहले FSDA मिलावटखोरों पर छापेमारी जारी है। बुधवार को FSDA टीम ने मां कमला फूड्स, गुलाब नगर, भोगीपुरा, शाहगंज, आगरा स्थित प्रतिष्ठान पर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान से डोडा बर्फी एवं मिल्क केक के दो नमूने लिए गए। जांच के दौरान मानकों के उल्लंघन पाए जाने पर लगभग 119 किलोग्राम मिल्क केक जिसकी कीमत 33 हजार 90 किलोग्राम डोडा बर्फी जिसकी कीमत 27 हजार इनको नष्ट कराया गया। इसके अतिरिक्त जनपद के विभिन्न स्थानों से बालूशाही, तैयार छोले एवं बर्फी के नमूने भी संग्रहित किए गए, जिन्हें परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा गया है तथा अनिल स्वीट्स, धिमश्री, आगरा के यहाँ से 25 किलो बर्फी नष्ट करायी गयी। विभाग द्वारा जनपद में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान निरंतर जारी है। आमजन से अपील है कि खाद्य पदार्थ क्रय करते समय गुणवत्ता एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही जारी रहेगी। महेंद्र सहायक आयुक्त ने बताया-होली पर्व के दृष्टिगत जनपद में मिलावटी खाद्य पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम हेतु विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि खाद्य पदार्थ क्रय करते समय गुणवत्ता एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें और किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर विभाग को सूचित करें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *