जमशेदपुर के गोलमुरी में फल व्यवसायी कन्हैया यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बुधवार को हुई इस वारदात के बाद उन्हें टाटा मेन हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित टिनप्लेट मैदान में हुई थी। कन्हैया यादव को गंभीर रूप से घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की पत्नी कुसुम देवी के लिखित आवेदन पर गोलमुरी थाने में मामला दर्ज किया गया। एसएसपी के निर्देश पर डीएसपी सिटी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। पुलिस ने इस हत्याकांड में संलिप्त चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें सुमित कुमार सिंह, गुरप्रीत सिंह उर्फ राज उर्फ लोले, अमरीक सिंह उर्फ विक्की सिंह उर्फ खेबड़ा और रजा आलम शामिल हैं। ये सभी आरोपी गोलमुरी थाना क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। दो देशी कन्ट्रीमेड पिस्टल और सात खोखे बरामद एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने दो देशी कन्ट्रीमेड पिस्टल, सात खोखे और तीन बुलेट बरामद किए हैं। हत्या का मुख्य कारण कन्हैया यादव और आरोपी सुमित कुमार सिंह के बेटे के बीच चार माह पूर्व हुआ आपसी विवाद बताया गया है। इसी पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है। गुरप्रीत सिंह पर टेल्को और बर्मामाइंस थाना में लूट सहित अन्य मामले दर्ज हैं। अमरीक सिंह पर वर्ष 2022 में हत्या और आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है, जबकि सुमित कुमार सिंह पर भी पूर्व में मामले दर्ज हैं। एसएसपी ने यह भी जानकारी दी कि इस कांड में अन्य अपराधियों की संलिप्तता भी सामने आई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जमशेदपुर के गोलमुरी में फल व्यवसायी कन्हैया यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बुधवार को हुई इस वारदात के बाद उन्हें टाटा मेन हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित टिनप्लेट मैदान में हुई थी। कन्हैया यादव को गंभीर रूप से घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की पत्नी कुसुम देवी के लिखित आवेदन पर गोलमुरी थाने में मामला दर्ज किया गया। एसएसपी के निर्देश पर डीएसपी सिटी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। पुलिस ने इस हत्याकांड में संलिप्त चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें सुमित कुमार सिंह, गुरप्रीत सिंह उर्फ राज उर्फ लोले, अमरीक सिंह उर्फ विक्की सिंह उर्फ खेबड़ा और रजा आलम शामिल हैं। ये सभी आरोपी गोलमुरी थाना क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। दो देशी कन्ट्रीमेड पिस्टल और सात खोखे बरामद एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने दो देशी कन्ट्रीमेड पिस्टल, सात खोखे और तीन बुलेट बरामद किए हैं। हत्या का मुख्य कारण कन्हैया यादव और आरोपी सुमित कुमार सिंह के बेटे के बीच चार माह पूर्व हुआ आपसी विवाद बताया गया है। इसी पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है। गुरप्रीत सिंह पर टेल्को और बर्मामाइंस थाना में लूट सहित अन्य मामले दर्ज हैं। अमरीक सिंह पर वर्ष 2022 में हत्या और आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है, जबकि सुमित कुमार सिंह पर भी पूर्व में मामले दर्ज हैं। एसएसपी ने यह भी जानकारी दी कि इस कांड में अन्य अपराधियों की संलिप्तता भी सामने आई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।


