आज से पटना में क्रूज से कीजिए गंगा में सैर:मरम्मत के तीन महीने बाद फिर शुरू होगा परिचालन, 50 रुपए किराया भी घटाया

आज से पटना में क्रूज से कीजिए गंगा में सैर:मरम्मत के तीन महीने बाद फिर शुरू होगा परिचालन, 50 रुपए किराया भी घटाया

पटना में आज से लोग गंगा में सैर का लुफ्त उठा सकते हैं। आज से रो-पैक्स क्रूज फिर से गंगा में चलेगा। मरम्मत को लेकर करीब तीन महीने के बाद इस क्रूज का परिचालन आज से शुरू होगा। इस पर सफर करने के लिए प्रति व्यक्ति किराया 300 रुपए से घटाकर 250 रुपए कर दिया गया है। हालांकि, सैर की अवधि 45 मिनट से घटाकर 40 मिनट कर दी गई है। यह क्रूज दीघा के जनार्दन घाट से खुलती है। यह क्रूज 300 पर्यटकों की क्षमता वाला है। देखिए रो-पैक्स क्रूज की तस्वीर… गांधी घाट तक चलाने की तैयारी अब इस क्रूज को जल्द ही गांधी घाट तक चलाने की तैयारी है। इससे लोग गंगा में करीब 15 किमी की सैर कर सकेंगे। संचालक द्वारा रूट विस्तार के लिए अप्रैल में पर्यटन निगम, जिला प्रशासन और परिवहन विभाग को पत्र लिखा जाएगा। अभी यह दीघा के जनार्दन घाट के आसपास ही चलता था। पार्टी के लिए करा सकेंगे बुक इस क्रूज में जन्मदिन, शादी की सालगिरह, एंगेजमेंट या अन्य निजी कार्यक्रम के लिए एडवांस बुकिंग की भी सुविधा उपलब्ध है। इसके लिए 1 से 8 घंटे तक के अलग-अलग पैकेज हैं। इन पैकेजों का शुल्क 40 हजार से 2.20 लाख तक रखा गया है। पटना में आज से लोग गंगा में सैर का लुफ्त उठा सकते हैं। आज से रो-पैक्स क्रूज फिर से गंगा में चलेगा। मरम्मत को लेकर करीब तीन महीने के बाद इस क्रूज का परिचालन आज से शुरू होगा। इस पर सफर करने के लिए प्रति व्यक्ति किराया 300 रुपए से घटाकर 250 रुपए कर दिया गया है। हालांकि, सैर की अवधि 45 मिनट से घटाकर 40 मिनट कर दी गई है। यह क्रूज दीघा के जनार्दन घाट से खुलती है। यह क्रूज 300 पर्यटकों की क्षमता वाला है। देखिए रो-पैक्स क्रूज की तस्वीर… गांधी घाट तक चलाने की तैयारी अब इस क्रूज को जल्द ही गांधी घाट तक चलाने की तैयारी है। इससे लोग गंगा में करीब 15 किमी की सैर कर सकेंगे। संचालक द्वारा रूट विस्तार के लिए अप्रैल में पर्यटन निगम, जिला प्रशासन और परिवहन विभाग को पत्र लिखा जाएगा। अभी यह दीघा के जनार्दन घाट के आसपास ही चलता था। पार्टी के लिए करा सकेंगे बुक इस क्रूज में जन्मदिन, शादी की सालगिरह, एंगेजमेंट या अन्य निजी कार्यक्रम के लिए एडवांस बुकिंग की भी सुविधा उपलब्ध है। इसके लिए 1 से 8 घंटे तक के अलग-अलग पैकेज हैं। इन पैकेजों का शुल्क 40 हजार से 2.20 लाख तक रखा गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *