दिल नहीं, दिमाग हिला रहा है OTT, Epstein से ‘तस्करी’ तक छाए ये 5 क्राइम कंटेंट

दिल नहीं, दिमाग हिला रहा है OTT, Epstein से ‘तस्करी’ तक छाए ये 5 क्राइम कंटेंट

Trending On OTT: 7 फरवरी से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक हर साल प्रेम और रोमांस की बहार लेकर आता है। आमतौर पर इस दौरान लोग प्यार भरी फिल्में और सीरीज देखना काफी पसंद करते हैं, लेकिन इस बार OTT प्लेटफॉर्म्स की ट्रेंडिंग लिस्ट कुछ अलग ही बता रही है। वैलेंटाइन वीक के तीसरे दिन पर दर्शकों की रुचि रोमांटिक कहानियों की बजाय क्राइम और थ्रिलर शैलियों की ओर बढ़ रही है।

बता दें, नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और जियो हॉटस्टार जैसे ओटीटी चैनलों पर इस हफ्ते केवल गिनी-चुनी ही रोमांस प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं, जबकि ज्यादातर नए रिलीज क्राइम थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर ट्रेलरों की फहरिस्त में हैं। इसका मतलब है कि इस बार वैलेंटाइन वीक में दर्शक रोमांटिक प्यार की जगह खौफनाक और रहस्यमय दुनिया को देखने की चाह रख रहे हैं।

Jeffrey Epstein: Filthy Rich (जेफरी एपस्टीन: फिल्थी रिच)

नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही ये 4 एपिसोड वाली डॉक्यूमेंट्री जेफरी एपस्टीन की क्राइम और सेक्स ट्रैफिकिंग की काली सच्चाई से पर्दा उठाती है। इसमें पीड़ितों के इंटरव्यू और आपराधिक गिरफ्तारियों की जानकारी शामिल है, जिससे दर्शक इस केस की जटिलताओं को समझ पाते हैं।

Daldal (दलदल)

प्राइम वीडियो की ये साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर मुंबई क्राइम ब्रांच की न्यूनतम उम्र की हेड डीसीपी रीटा फरेरा की कहानी है, जो एक क्रूर सीरियल किलर की जांच में जुटी है। भूमि पेडनेकर की शानदार रोल इसे आज के समय की टॉप थ्रिलर सीरीज बनाती है।

Cheekatilo (चिकाटीलो)

ये कहानी एक युवा पत्रकार की है, जो एक डरावनी सच्चाई तक पहुंचती है जब वो एक पॉडकास्ट बनाना शुरू करती है। बता दें, शोभिता धूलीपाला की मुख्य भूमिका के कारण ये वेब फिल्म प्राइम वीडियो पर खूब चर्चा में है।

The Family Man (द फैमिली मैन)

स्पाई थ्रिलर फैमिली मैन का तीसरा सीजन प्राइम वीडियो पर ट्रेंड कर रहा है। मनोज बाजपेयी के एक्टिंग में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी की घटनाओं को दर्शाती ये सीरीज इंटरनेशनल राजनीतिक दबाव और गुप्त जांच की कहानियों से भरी है।

Taskaree (तस्करी)

नेटफ्लिक्स की ये क्राइम थ्रिलर सीरीज भारतीय सीमा शुल्क सेवा की टीम द्वारा इंटरनेशनल तस्करी के खिलाफ लड़ाई की कहानी है। इमरान हाशमी जैसे कलाकारों की मौजूदगी इसे देखने योग्य बनाती है।

वैलेंटाइन वीक में आम प्यार भरे कंटेंट के बजाए दर्शकों का आकर्षण इन क्राइम थ्रिलर और सस्पेंस मिस्ट्री कहानियों की ओर बढ़ना बताता है कि आज के युग में लोग मनोरंजन के लिए अधिक रोमांचक और सोचने पर मजबूर करने वाले विषय चुन रहे हैं। तो इस बार वैलेंटाइन वीक पर प्यार के साथ- साथ एक्शन, सस्पेंस और गुत्थियों की दुनिया में डूबने का मजा जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *