रोहतक के राजकीय महिला कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय प्रथम मिश्रित टेबल टेनिस चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए फ्रेंड्स स्पोर्ट्स टेबल टेनिस क्लब ने विजेता ट्रॉफी पर कब्जा किया। विजेता टीम को डीसी सचिन गुप्ता व उनकी धर्मपत्नी हेना सुखना ज्वाइंट कमिश्नर इनकम टैक्स विभाग ने सम्मानित किया। डीसी सचिन गुप्ता ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को शाबाशी दी, वही इस प्रतियोगिता में द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही टीमों के खिलाड़ियों का भी हौसला बढ़ाते हुए कहा कि उन्हें आगामी प्रतियोगिता जीतने के लिए और अधिक मेहनत करनी होगी। जिला स्तर पर खेल के माहौल को बेहतर बनाने के लिए हर संभव कदम उठाए गए हैं। खिलाड़ियों के कारण हरियाणा की अलग पहचान
डीसी सचिन गुप्ता ने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ियों की वजह से देश व दुनिया में हरियाणा की एक अलग पहचान है। हरियाणा ने अपनी मजबूत खेल नीति और जमीनी स्तर पर निवेश के कारण खुद को भारत का एक प्रमुख खेल केंद्र स्थापित किया है, जिससे देश के लिए कई खेल सितारे पैदा हुए हैं। खिलाड़ियों के लिए खोली खेल नर्सरी
डीसी सचिन गुप्ता ने कहा कि खेल प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए सरकार ने अनेक कदम उठाए हैं। बचपन से ही खिलाड़ियों को तराशने के लिए खेल नर्सरियां खोली गई हैं। इनमें उन्हें वित्तीय सहायता व प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। ओलिंपिक खेलों में स्वर्ण विजेता को 6 करोड़, रजत पदक विजेता 4 करोड़ व कांस्य पदक विजेता को 2.50 करोड़ रुपए नकद पुरस्कार दिया जाता है। विजेता टीम में ये खिलाड़ी रहे शामिल
प्रथम मिश्रित टेबल टेनिस चैम्पियनशिप की विजेता फ्रेंड्स स्पोर्ट्स टेबल टेनिस क्लब टीम में जुबीन कुमार, सुहाना सैनी, पारस और अरनव वर्मा शामिल रहे। दूसरे स्थान पर रही ऐस अटैकर्स टीम में निकुंज अत्री, अंजलि रोहिल्ला, अवनी दुआ और भव्या शामिल रही। तीसरे स्थान पर रही श्रीराम सेना गुरुग्राम टीम में सिद्धांत कटारिया, काशवी कालड़ा, अवनी झांगू तथा ग्रंथ डुक्लान शामिल रहे। विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।


